सपना चौधरी से 4 करोड़ में खरीदा था फ्लैट, कुछ ही पल में मातम में बदली खुशियां
नई दिल्ली। सुबह से घर में खुशी का माहौल था। सभी मोहन गार्डन में एक रिश्तेदार के घर पर चल रही भागवत कथा में शामिल होने के लिए तैयार हो रहे थे। अचानक से हाल में धुएं का गुबार दिखा और फिर आग लग गई। इससे पहले घर में मौजूद लोग कुछ समझ पाते आग तेजी से हाल से बगल के कमरों में फैलने लगी। घर में चीख पुकार शुरू हो गई और सभी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
बताया गया कि घटना के समय घर में कुल 12 लोग मौजूद थे। उनमें से मृतक यश के बेटे आदित्य भी थे, जिन्होंने बताया कि आग से पूरे घर में धुंआ-धुंआ फैल गया और सभी सीढ़ियों के रास्ते बाहर की तरफ भागने लगे, लेकिन उनके पिता, छोटी बहन और चचेरा भाई अंदर ही फंस गए।
वहीं, थोड़ी देर बाद उन्होंने देखा कि उनके सामने पहले पापा ने बालकनी से नीचे छलांग लगा दी और फिर उनके पीछे मेरी बहन व चचेरे भाई भी नीचे कूद गए। दूसरी तरफ उनकी मां को बेहोशी की हालत में अस्पताल में ले जाया गया।
इस दर्दनाक मंजर को बताते हुए आदित्य फूट-फूटकर रोने लगे। अस्पताल में बार-बार बदहवास हो रहे आदित्य ने बताया कि कुछ ही मिनट में उनकी पूरी दुनिया ही मानो खत्म हो गई।
अस्तपाल में गमगीन भटकते रहे स्वजन
वहीं घटना के बाद बालकनी से कूदे यश यादव को इंदिरा गांधी अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। नौवीं मंजिल से कूदने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी थी, इसके अलावा शरीर पर जगह-जगह जलने के भी निशान थे। आइजीआइ अस्पताल में मोर्चरी न होने की वजह से स्वजन घंटों भटकते रहे। दुखों का पहाड़ लिए वह कभी चिकित्सकों के पास जाते तो कभी पुलिसकर्मियों से सवालों का जवाब देते दिखे।
पीवीसी पैनल से भड़की आग
आग फैलने का बड़ा कारण फ्लैट में चारों ओर पीवीसी पैनल भी था। फ्लैट की छत और दीवारों पर यश यादव ने पीवीसी पैनल का काम करवाया हुआ था। जैसे ही पीवीसी पैनल ने आग पकड़ी तो वह फैलती चल गई और छत वह दीवारों से पैनल उखड़ कर गिर गया, जिससे आग बहुत तेजी से फैल गई और सोफे और पर्दों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
जिस घर में आग लगी वहां पहले रहती थीं सपना चौधरी
द्वारका के सेक्टर-13 स्थित शबद अपार्टमेंट में जिस फ्लैट में आग लगी उसमें पहले मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी रहती थीं। इसलिए यह उनके चाहने वालों के बीच काफी लोकप्रिय था। माना जा रहा है कि यश यादव ने इसी लोकप्रियता की वजह से यह फ्लैट दो साल पहले चार करोड़ रुपये में खरीदा था, जो तत्कालीन मूल्य से 50 लाख रुपये अधिक है। वह बड़े सपने सजाकर इस फ्लैट में आए थे, लेकिन वही इनके जीवन का मौत का कारण बना।
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश