दिल्ली में आसमान से बरसेगी आग, राजस्थान में टूटा रिकॉर्ड
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत एक बार फिर से भीषण गर्मी की चपेट में है। हीट वेव के कारण लोगों को काफी दिक्कतों तो सामना करना पड़ रहा है। इस सप्ताह की शुरुआत के साथ ही तापमान में भारी बढ़त देखने को मिली।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में इस समय भीषण गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने कहा कि इस पूरे सप्ताह मौसम का अंदाज देखने को मिलेगा। IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में इस सप्ताह के अंत में बारिश हो सकती है। आइए आपको बताते हैं आगे के मौसम का हाल...
दिल्ली में जारी रहेगा भीषण गर्मी का सितम
दिल्ली के मौसम की बात करें तो इस पूरे हफ्ते भीषण गर्मी का सितम देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में कुछ स्थानों पर पारा 44 डिग्री सेल्ससियस के पार भी जा सकता है। वहीं, 13 जून के बाद तापमन में थोड़ी कमी देखने को मिल सकती है।
इस बीच राजधानी दिल्ली में रविवार को कड़ी धूप खिली रही। बता दें कि दिल्ली में 16 मई के बाद लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। 22 दिनों बाद रविवार को यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री पार कर गया, जबकि हीट इंडेक्स 47.2 डिग्री रहा। यानी दिल्ली में लोगों ने 47 डिग्री से ऊपर की गर्मी का एहसास किया।
इन राज्यों में जारी रहेगा हीटवेव का कहर
मौसम विभाग ने बताया कि 9 से 12 जून के बीच में पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है। वहीं, विभाग ने अपने ताजा अपडेट में बताया कि 9 से 12 जून के बीच में जम्मू-कश्मीर, 09-13 जून के दौरान पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में लू चलने की संभावना है। अनुमान है कि इसके बाद 4 से पांच दिनों बाद तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।
दक्षिण भारत में जारी रहेगी बारिश
आईएमडी के अनुसार, दक्षिण भारत में 10 जून यानी मंगलवार से बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघायल में 11-14, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम में 10 से 13 जून तक भारी बारिश की संभावना है।
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?
मौसम विभाग द्वारा जारी अपडेट के अनुसार, गत 24 घंटों में उत्तर भारत में भीषण गर्मी देखने को मिली है। पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भीषण गर्मी की स्थिति के साथ कई स्थानों पर लू की स्थिति बनी रही। इसके अलावा जम्मू और कश्मीर में अलग-अलग स्थानों पर भी लू की स्थिति बनी रही।
वहीं, मिजोरम, गोवा, तमिलनाडु, केरल, तटीय कर्नाटक, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, रायलसीमा के विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश दखने को मिली।
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक
PM मोदी के फैसले को योगी का समर्थन, माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई पर कही बड़ी बात
रफ्तार बनी काल, राजगढ़ में कार तालाब में समाई; पांच लोगों की दर्दनाक मौत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर टीकाराम जूली बोले- प्रधानमंत्री तुरंत इसे स्वीकार करें
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- 'मन दुखी है'; सामने आई वजह
रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर बड़ा अपडेट, BCCI उपाध्यक्ष ने अफवाहों पर लगाया विराम
पहली जीत का स्वाद चखते ही श्रेयस को मिली तारीफ, पूर्व खिलाड़ी के बयान ने खींचा ध्यान