अमेरिकी विमान हादसा: टुल्लाहोमा में हुआ बड़ा हादसा, जानमाल का नुकसान नहीं
अमेरिका के टेनेसी प्रांत में रविवार की सुबह एक और विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना टुल्लाहोमा में बीचक्राफ्ट संग्रहालय के पास हुई है। विमान में 16-20 यात्री सवार थे। हादसे के बाद मौके पर हाईवे पट्रोल पुलिस टीम पहुंची और घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया। कुछ गंभीर घायलों को नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
जानें किस समय हुआ हादसा?
अधिकारियों के अनुसार हादसा टुल्लाहोमा में बीचक्राफ्ट म्यूजियम के पास ओल्ड शेल्बीविले रोड के पास रविवार दोपहर को 12 बजकर 45 मिनट पर हुआ। टेनेसी हाईवे पेट्रोल टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि विमान में 16-20 लोग सवार थे। कुछ लोगों को हॉस्पिटल ले जाया गया है। एफएए ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि विमान में 20 लोग सवार थे। विमान की पहचान डे हैविलैंड कनाडा डीएचसी-6 के रूप में हुई है।
स्थानीय महिला ने बताया कैसे हुआ हादसा?
रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना म्यूजियम के पास और रनवे से कुछ ही दुरी पर हुई। हादसे में हवाई जहाज के कॉकपिट को काफी नुकसान पहुंचा। वहीं एक अन्य स्थानीय महिला ने बताया कि वह अपने पालतू कुत्तों के साथ घर के पीछे स्थित कोर्टयार्ड में बैठी थीं। जब विमान क्रैश होने से पहले नियंत्रण में नहीं था और उनके घर के ऊपर से होकर गुजरा था। महिला ने आगे बताया कि विमान एयरपोर्ट के रनवे की ओर बढ़ रहा था तभी एक पेड़ से टकराकर चकनाचूर हो गया।
पहली जीत का स्वाद चखते ही श्रेयस को मिली तारीफ, पूर्व खिलाड़ी के बयान ने खींचा ध्यान
घर में बनाएं फ्रेश तंदूरी मसाला, खाने का स्वाद हो जाएगा दोगुना
मानसून में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, हो सकती है तबीयत खराब; डॉक्टरों की जरूरी सलाह
बैंगन पसंद नहीं करने वाले बच्चे भी खाएंगे चाव से, ट्राई करें ये 3 आसान रेसिपी
मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, मरीज अब AI से ले रहे इलाज की सलाह
अस्पताल में वांगचुक और पुलिस के बीच बहस का वीडियो आया सामने, अधिकारियों ने दी सफाई
दिल्ली पुलिस का दावा, CJP प्रदर्शन को लेकर पाकिस्तानी अकाउंट्स से फैलाया गया फर्जी प्रचार
देवेंद्र फडणवीस के दिल्ली जाने की चर्चा के बीच अमृता फडणवीस का बड़ा बयान
इंडोनेशिया में लापता नाव की खोज जारी, 11 विदेशी पर्यटकों का अब तक नहीं मिला सुराग