सड़क पर खड़ी बस में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका के चलते पुलिस ने शुरू की जांच
राजधानी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक प्राइवेट टूरिस्ट बस से संदिग्ध अवस्था में एक युवक का लाश बरामद हुआ. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ज़ी टीबी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है.
उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी आशीष मिश्रा ने बताया कि नंद नगरी में खड़ी एक बस से बदबू आने और खून बहने की सूचना पुलिस को मिली. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि एक बस नंद नगरी के 212 बस स्टैंड पर खड़ी थी, जिसमें से तेज दुर्गंध आ रहा था. पुलिस ने जब बस का निरीक्षण किया, तो उसमें एक अज्ञात शव मिला जो बाद में बस के हेल्पर के रूप में पहचाना गया.
डीसीपी आशीष मिश्रा ने बताया कि शव आंशिक रूप से सड़ चुका था और आगे की सीढ़ियों के पास औंधे मुंह पड़ा था. शव के सिर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं. डीसीपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह एक हादसा प्रतीत होता है, क्योंकि बस का केबिन अंदर से बंद पाया गया. हालांकि, मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है.
डीसीपी ने बताया कि क्राइम टीम और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की. शव को जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया है, जहां पोस्टमार्टम कराया जाएगा. पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. डीसीपी मिश्रा ने कहा कि "पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत की असली वजह का पता चलेगा, और उसी आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया तय की जाएगी.
देवेंद्र फडणवीस के दिल्ली जाने की चर्चा के बीच अमृता फडणवीस का बड़ा बयान
इंडोनेशिया में लापता नाव की खोज जारी, 11 विदेशी पर्यटकों का अब तक नहीं मिला सुराग
राजस्थान-गुजरात सीमा पर चांदीपुरा वायरस का खतरा, निगरानी बढ़ाई गई
NEET विवाद पर राहुल गांधी का हमला, बोले- धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी
पुलिस की बोलेरो लेकर भागा शराबी, सड़क पर आठ लोगों को मारी टक्कर; TI ने तोड़ी चुप्पी
रेलवे स्टेशन पर हंगामा, RPF पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर शख्स ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा
विभागीय जांच में नहीं मिले आरोपों के सबूत, पूर्व विजिलेंस प्रमुख की बहाली
'आदिपुरुष' विवाद पर पहली बार खुलकर बोले मनोज मुंतशिर, कहा- सबसे बड़ी गलती थी
नाबार्ड सर्वे का खुलासा: गांवों में कमाई ठहरी, बढ़ते खर्च ने बिगाड़ा बजट
'दिल टूट गया है'— छात्रों पर कार्रवाई को लेकर भावुक हुए शेखर सुमन, सरकार से पूछे सवाल