रणबीर-आलिया का नया आशियाना तैयार, आलीशान बंगले की कीमत 250 करोड़
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही अपने नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं। दोनों इस वक्त मुंबई के वास्तु बिल्डिंग में रहते हैं। इसी घर में उन्होंने शादी भी की थी। मगर अब दोनों अपने नए आशियाने में शिफ्ट होने की तैयारी में हैं। पिछले कुछ सालों से रणबीर और आलिया अपने नए घर को अपने मनमुताबिक डिजाइन करवा रहे थे और अब उनका नया बंगला बनकर तैयार हो गया है।
जैसा कि आपको मालूम हो कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पिछले कुछ सालों से अपना नया घर बनवा रहे थे। नीतू कपूर के साथ मिलकर दोनों ने अपने घर को बनवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दोनों भले ही चाहे जितने बिजी हों, लेकिन समय-समय पर कपूर परिवार कंस्ट्रक्शन की एक-एक डिटेल देखने आया करता था। अब आखिरकार उनका घर बनकर तैयार हो गया है।
रेडी हुआ रणबीर-आलिया का बंगला
सोशल मीडिया पर रणबीर और आलिया के नए आशियाने की झलक सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल का नया घर एकदम बनकर तैयार है। दोनों को हरियाली के पास रहना कितना पसंद है, यह उनके टेरिस गार्डन, बालकनी में पौधे और गार्डन में लगे पेड़-पौधे से साफ जाहिर है। बहु मंजिला बंगले की कीमत 250 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
कब शिफ्ट होंगे रणबीर-आलिया?
रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का घर लगभग तैयार हो गया है, बस कुछ फिनिशिंग है जो एक दो महीने में कंप्लीट हो जाएगी। जब घर तैयार हो जाएगा तो कपल अपनी नन्ही परी राहा के साथ वहां शिफ्ट हो जाएंगे।
बंगले की क्या है खासियत?
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का ये बंगला कपूर खानदान के बहुत करीब है। यह राज कपूर और उनकी पत्नी कृष्णा राज कपूर का घर था जो बाद में नीतू कपूर और ऋषि कपूर को दिया गया था। अब यहां रणबीर और आलिया रहेंगे जिन्होंने इस बंगले को अपने मनमुताबिक बनवाया है। रणबीर और आलिया ने इस घर को 'होम' नाम दिया है।
टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया का डिप्लोमैटिक स्टॉप, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मुलाकात
नितेश तिवारी की 'रामायण' पर दीपिका चिखलिया का रिएक्शन, साई पल्लवी को लेकर तोड़ी चुप्पी
'बदला हुआ कश्मीर दुनिया को दिखाइए', उमर अब्दुल्ला की अपील पर इम्तियाज अली का बड़ा बयान
झमाझम बारिश से धनबाद में बदला मौसम का मिजाज, जल्द पूरा होगा मानसूनी कोटा
ईरान में फंसे तीन नेवी अफसरों की रिहाई की मांग, हाईकोर्ट 27 जुलाई को करेगा सुनवाई
विराट-हेड विवाद पर आया बड़ा बयान, पत्नी को मिली गालियों पर बोले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज
ऑटो चालक पर जानलेवा हमला, CCTV के सहारे आरोपियों तक पहुंचने में जुटी पुलिस
मॉनसून की मार से रेल यातायात प्रभावित, गुजरात में कई गाड़ियां देरी से चल रहीं
टाइफाइड से जूझ रहे अभिजीत दीपके, बोले- मांग पूरी होने तक नहीं रुकेंगे
पेपर लीक विवाद के बीच राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानिए किन मुद्दों पर होगी चर्चा