महेश नवमी उत्सव में हादसा: केमिकल की वजह से झुलसीं 8 बच्चियां
Jodhpur News : जोधपुर के सिवांची गेट स्थित महेश नवमी महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या व समापन समारोह में स्टेज पर प्रस्तुति के दौरान कोल्ड फायर के साथ भस्मी उछालने से रविवार देर रात पॉलिस्टर कपड़ों की चपेट से बालों में लगा केमिकल ज्वलनशील बन गया और आठ बालिकाएं झुलस गईं। सभी को महात्मा गांधी अस्पताल लाया गया। फिलहाल किसी के गंभीर झुलसने की जानकारी नहीं है। पांच बालिकाओं को भर्ती किया गया।
झुलसी 8 बच्चियों को एमजीएच ले जाया गया
जानकारी के अनुसार महेश नवमी उत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक संध्या में स्टेज पर ध्वनि व प्रकाश के मार्फत शिव शक्ति का जीवंत प्रदर्शन किया जा रहा था। इस दौरान कोल्ड फायर भी किया जा रहा था। बालिकाएं व युवतियां प्रस्तुति दे रही थी। बताया जा रहा है कि इनके बालों में विशेष प्रकार का एक केमिकल लगा हुआ था। कोल्ड फायर के दौरान केमिकल की चपेट में आने से पॉलिस्टर के कपड़े ज्वलनशील बन गए। आयोजक व समाज के अन्य लोग स्टेज पर पहुंचे और बच्चियों को संभाला। झुलसी आठ बच्चियों को एमजीएच की अपातकालीन इकाई ले जाया गया।
पांच भर्ती, तीन को घर भेजा
एमजीएच में प्राथमिक उपचार के बाद एक बालिका परिजन के साथ घर चली गईं। दो अन्य बच्चियों को उपचार के बाद परिजन की सहमति से घर भेजा गया। हादसे के संबंध में पूछे जाने पर सहायक पुलिस आयुक्त (प्रतापनगर) रविन्द्र बोथरा ने बताया कि पांच बालिकाएं भर्ती हैं, लेकिन सामान्य झुलसी हैं। किसी केमिकल से हादसा होने की जानकारी है।जोधपुर, महात्मा गांधी अस्पताल में झुलसे बच्चो से बात करते मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल बीएस जोधा।
आग से नहीं, विशेष प्रकार के केमिकल का था प्रभाव
जो बच्चियां झुलसी है, वह आग से नहीं, किसी विशेष प्रकार का केमिकल था। वो पॉलिस्टर के कपड़ों की चपेट में आकर ज्वलनशील बन जाता है।डॉ. बी.एस. जोधा, प्रिंसिपल, डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज
टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया का डिप्लोमैटिक स्टॉप, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मुलाकात
नितेश तिवारी की 'रामायण' पर दीपिका चिखलिया का रिएक्शन, साई पल्लवी को लेकर तोड़ी चुप्पी
'बदला हुआ कश्मीर दुनिया को दिखाइए', उमर अब्दुल्ला की अपील पर इम्तियाज अली का बड़ा बयान
झमाझम बारिश से धनबाद में बदला मौसम का मिजाज, जल्द पूरा होगा मानसूनी कोटा
ईरान में फंसे तीन नेवी अफसरों की रिहाई की मांग, हाईकोर्ट 27 जुलाई को करेगा सुनवाई
विराट-हेड विवाद पर आया बड़ा बयान, पत्नी को मिली गालियों पर बोले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज
ऑटो चालक पर जानलेवा हमला, CCTV के सहारे आरोपियों तक पहुंचने में जुटी पुलिस
मॉनसून की मार से रेल यातायात प्रभावित, गुजरात में कई गाड़ियां देरी से चल रहीं
टाइफाइड से जूझ रहे अभिजीत दीपके, बोले- मांग पूरी होने तक नहीं रुकेंगे
पेपर लीक विवाद के बीच राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानिए किन मुद्दों पर होगी चर्चा