बकरों का दुबई एक्सपोर्ट बकरा ईद पर कुर्बानी के लिए, मंत्री कुमावत ने जताई आपत्ति
आज बकरा ईद है। राजस्थान की सबसे बड़ी बकरा मंडी अजमेर से हजारों की संख्या में बकरे कुर्बानी के लिए विदेशों में भी एक्सपोर्ट किए गए हैं। एयर कार्गो के जरिए राजस्थान की बकरा मंडी से करीब 10 हजार बकरे दुबई भेजे गए हैं। इसे लेकर प्रदेश के पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत का बयान भी आया गया है। उन्होंने कहा कि पशुओं की बली देश की संस्कृति के खिलाफ है। यदि, राजस्थान से कुर्बानी के लिए विदेश एक्सपोर्ट किए जा रहे बकरे नियमों के खिलाफ हैं तो मामले में कार्रवाई की जाएगी।
कुमावत ने कहा- हमारी संस्कृति वसुधैव कुटुंबकम् की भावना से चलती है। हम गाय को माता मानते हैं और पशुओं से लेकर आग, पानी, पहाड़ और पत्थर तक को पूजते हैं। ऐसे में किसी भी जीव की हत्या, चाहे वह बकरा ही क्यों न हो, हमारी सनातनी परंपरा में स्वीकार्य नहीं है।
पशुपालन मंत्री ने कहा कि कोई बकरों को एक्सपोर्ट कर रहा है तो नियमों के तहत ही करें। यह काम भारत सरकार की नीति के अंतर्गत आता है, इसलिए हमने केंद्र की गाइडलाइन मंगवाई है। मंत्री ने कहा कि ईदु उज अजहा किसी मजहब के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है, लेकिन हमारी संस्कृति में बकरे की बली देने की इजाजत नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि यह सभी जीव पशुपालक की रोजी रोटी का जरिया होते हैं और राजस्थान जैसे राज्य की जीडीपी में योगदान देते हैं।
दुबई में डिमांउ ज्यादा
गौरतलब है कि राजस्थान की सबसे बड़ी बकरा मंडी (अजमेर) से अहमदाबाद, मुंबई सहित दुबई तक बकरे भेजे जा रहे हैं। खासकर दुबई में राजस्थानी बकरों की डिमांड ज्यादा है। इनमें 7 फीट तक के बकरे शामिल हैं। डाइट में भी काजू, बादाम और दूध दिया जाता है। गौरतलब है कि कारोबारियों ने बकरों के नाम फिल्म स्टार्स के नाम पर शाहरुख, सलमान जैसे नाम भी रखे हैं।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत