धौलपुर से जयपुर तक AK-47 सप्लाई: जीतू चंबल का सहयोगी शिवराज गिरफ्तार, AGTF कर रही जांच
एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने धौलपुर के राजाखेड़ा निवासी जीतू चम्बल से पूछताछ के बाद जयपुर में उसको एके 47 देने वाले शिवराज सिंह को गिरफ्तार किया। कालवाड़ रोड स्थित हाथोज निवासी शिवराज सिंह एके 47 कहां से लाया, अब इस संबंध में उससे पूछताछ चल रही है।
पूछताछ में जीतू चम्बल ने बताया था कि उसके हिस्ट्रीशीटर भाई रामदत्त ने तीन माह पहले जयपुर में शिवराज सिंह से एके 47 लाने यहां भेजा। यहां पर शिवराज उसको कालवाड़ रोड स्थित सुशांत सिटी लेकर पहुंचा, जहां क्रिकेट किट वाला बैग दिया, जिसे उसके सामने ही खोलकर देखा तो उसमें एके 47 रखी थी। बैग को कार में रख दिया और शिवराज ने उसे वहां से धौलपुर जाने का रास्ता बताकर भेज दिया था।
एजीटीएफ ने धौलपुर के राजाखेड़ा से जीतू व उसके पिता तेजपाल ठाकुर को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से एके 47 व 34 कारतूस बरामद किए थे। जीतू का भाई रामदत्त 8 मई को एजीटीएफ पर 9 राउण्ड फायर कर भाग गया था। एजीटीएफ पड़ताल कर रही है कि जीतू चम्बल गैंग के लॉरेंस बिश्नोई गैंग से क्या संबंध है।
हथियार देने वाला महेन्द्र एके 47 लेकर भागा था
श्याम नगर में घर में घुसकर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी व सीकर में राजू ठेहठ की हत्या करने वाली गैंग के पास भी एके 47 थी। हालांकि लॉरेंस से जुड़ी गैंग ने दोनों ही वारदात में पिस्टल से फायरिंग की थी। गोगामेड़ी हत्याकांड के बाद शूटर्स को हथियार उपलब्ध कराने वाला कोटा का तस्कर महेन्द्र जगतपुरा में फ्लैट खाली कर भाग गया था। उसके फ्लैट में एके 47 की फोटो पुलिस को मिली थी।
महेन्द्र भागने से पहले हथियारों को गैंग के अन्य सदस्यों को देकर चला गया था। एजीटीएफ जांच कर रही है कि जीतू से बरामद एके 47 महेन्द्र के घर मिली फोटो वाली है या नहीं।
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज