दिल्ली में कोविड संक्रमण बढ़ा, 24 घंटे में 64 नए केस और एक युवती की मौत
दिल्ली: देश सहित राजधानी दिल्ली में बेशक कोरोना का नया वेरिएंट बहुत ज्यादा घातक दिखाई ना दे रहा हो, लेकिन पहले से बीमार लोगों के लिए यह वेरिएंट जानलेवा साबित हो रहा है. बुधवार को हुई एक 22 वर्षीय युवती की मौत को मिलाकर अकेले दिल्ली में जनवरी से अब तक अब तक 5 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि पूरे देश में अब तक 44 मौतें हो चुकी हैं.
दिल्ली में पिछली दो मौतें 22 साल की दो महिलाओं की हुई और दोनों पहले से टीबी की मरीज रह चुकी हैं. यानी पहले से बीमार और कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों के लिए भी यह वेरिएंट जानलेवा साबित हो रहा है. इसलिए बीमार और बुजुर्ग लोगों को इस वेरिएंट से बचकर रहना चाहिए. वर्तमान में कोरोना के नए वेरिएंट की वजह से दिल्ली में जो मामले आ रहे हैं, उन्हें एक्सपर्ट सामान्य इंफ्लूएंजा की तरह ही बता रहे हैं. ऐसे में एक और 22 साल की महिला की मौत होना चिंताजनक कही जा सकती है.
दिल्ली HC ने केंद्र से सैंपलिंग की डिटेल मांगी
देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि वो कोरोना के सैंपल एकत्र करने को लेकर अपनाई जाने वाले स्टैंडर्ड आपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) पर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करें. जस्टिस अनीश दयाल ने केंद्र सरकार को 18 जुलाई तक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिया.
डॉक्टर की सलाह से ही टेस्ट कराएं
डॉक्टर ने बताया कि जब तक लक्षण ना हो तब तक किसी को भी जांच कराने की जरूरत नहीं है. हल्का, बुखार, सर्दी खांसी जुकाम होने पर कभी खुद से टेस्ट ना कराएं. डॉक्टर को दिखाने के बाद डॉक्टर की सलाह से ही टेस्ट कराएं. कोविड का यह जो स्ट्रेन है यह ज्यादा घातक नहीं है. कोरोना की जो लहर पहले आई थी उसमें लोगों को बहुत ज्यादा समस्या हुई थी. ICU में एडमिट होने की जरूरत पड़ी थी. ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी थी. लेकिन इस बार ऐसा कुछ भी नहीं है किसी को भी ICU की जरूरत नहीं पड़ रही है.
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज
अब दूर-दराज के मरीजों तक तेजी से पहुंचेगी मदद, 720 नई एंबुलेंस की तैयारी
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे, बोले- 'ऊपर से आदेश के बिना नहीं होता ऐसा'
RWA विवाद में बड़ा एक्शन, अलका दलाल समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
स्वास्थ्य क्षेत्र में नया कदम, AIIMS देवघर से शुरू होगी व्यस्क टीकाकरण की नई पहल
दो कैंटरों की भिड़ंत में कैबिन में फंसा चालक, अस्पताल में तोड़ा दम
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी