नकली खाद-बीज के खिलाफ सख्ती पर व्यापारियों का विरोध, राजस्थान में दुकानें बंद
Rajasthan News : राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीना के श्रीगंगानगर में बीज कंपनियों के गोदामों पर छापे की कार्रवाई का खाद बीज व्यापारियों ने विरोध किया है। कार्रवाई को गलत बताते हुए राजस्थान कृषि आदान विक्रेता संघ ने गुरुवार से हड़ताल का ऐलान कर दिया। प्रदेशभर में खाद बीज की दुकानें नहीं खुलेंगी।
डराने के लिए की जा रही है कार्रवाई
राजस्थान एग्रीकल्चर इनपुट डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बुधवार को प्रेसवार्ता में कहा कि बीज को लेकर जो कार्रवाई की जा रही है, वह डराने के लिए की जा रही है। बीज निर्माताओं को दोषी ठहराना, उनके परिसर में घुस कर आतंकित करना उचित नहीं हैं। नियमानुसार जांच के लिए हमारे डीलर व बीज निर्माता कभी मना नहीं करते हैं।
बीज निर्माताओं के संगठन भी हमारे साथ
कृषि आयुक्त ने भी बीज वितरकों (विक्रेता) की 3 दिन में ही जांच करने का आदेश निकाला है। इसमें 255 बीज निर्माताओं की सूची भी जारी की है। यह आदेश भी परेशान करने वाला है। उन्होंने कहा कि बीज निर्माताओं के संगठन भी हमारे साथ है, उन्होंने भी बीज सप्लाई बंद कर दी है। गंगानगर व हनुमानगढ़ में बीज निर्माताओं व विक्रेताओं ने हड़ताल कर कारखाने बंद कर दिए हैं।
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज
अब दूर-दराज के मरीजों तक तेजी से पहुंचेगी मदद, 720 नई एंबुलेंस की तैयारी
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे, बोले- 'ऊपर से आदेश के बिना नहीं होता ऐसा'
RWA विवाद में बड़ा एक्शन, अलका दलाल समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
स्वास्थ्य क्षेत्र में नया कदम, AIIMS देवघर से शुरू होगी व्यस्क टीकाकरण की नई पहल
दो कैंटरों की भिड़ंत में कैबिन में फंसा चालक, अस्पताल में तोड़ा दम
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी