बीसलपुर बांध में पानी 54% पहुंचा, क्या इस बार फिर छलकेगा?
राजस्थान में जयपुर, अजमेर और टोंक जिले की 1 करोड़ से ज्यादा आबादी को पानी देने वाला बीसलपुर बांध इस बार भी उमीदों पर खरा उतर सकता है। जल संसाधन विभाग को भरोसा है कि आगामी मानसून में बांध एक बार फिर ओवरफ्लो होगा। अभी बांध में 54 फीसदी पानी का भराव है। इस बार 4 जून को बांध में 21 टीएमसी (थाउजेंड मिलियन क्यूबिक फीट) पानी उपलब्ध है, जो पिछले साल इसी तारीख को सिर्फ 12 टीएमसी था।
रोजाना एक सेमी घट रहा जलस्तर
जल संसाधन विभाग के मुताबिक, बीसलपुर बांध से प्रतिदिन लगभग 1.75 टीएमसी पानी तीनों शहरों की जलापूर्ति के लिए जारी किया जा रहा है। मई में गर्मी के कारण यह आपूर्ति 2 टीएमसी प्रतिदिन तक भी पहुंच गई थी। बांध की कुल भराव क्षमता 38.70 टीएमसी है। रोजाना जलापूर्ति से बांध का एक सेंटीमीटर जलस्तर कम हो रहा है।
बांध का लगातार दूसरी बार छलकना संभव
बुधवार शाम को बांध का जलस्तर 312.65 आरएल (रिड्यूस्ड लेवल) मीटर दर्ज किया गया, जबकि इसकी कुल भराव क्षमता 313.50 आरएल मीटर है। अगर मानसून सामान्य रहता है, तो लगातार दूसरे साल बांध का छलकना संभव है, जो एक नया रिकॉर्ड होगा। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मानसून के आगमन का बेसब्री से इंतजार है। अगर मानसून सामान्य रहा तो जयपुर, अजमेर और टोंकवासियों के लिए पानी को लेकर कोई चिंता नहीं होगी।
फैक्ट फाइल बीसलपुर बांध परियोजना
— बांध का 1985 में हुआ था शिलान्यास
— 1987 में बांध का शुरू हुआ निर्माण 1996 में बांध बनकर तैयार 832 करोड़ रुपए आई लागत
जल भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर, कुल जल भराव क्षमता 38.708 टीएमसी पानी का होता है भराव
— अब तक सात बार बांध ओवरफ्लो
— 2004 में निर्माण के बाद पहली बार गेट खुले
2006 में दूसरी बार छलका बांध
2014 में तीसरी बार खोले गए गेट
2016 में भी बांध के खुले गेट
2019 में बांध के 17 गेट खोले
2022 में भी छलका बांध
2024 में इस बार सातवीं बार छलका डेम
अब दूर-दराज के मरीजों तक तेजी से पहुंचेगी मदद, 720 नई एंबुलेंस की तैयारी
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे, बोले- 'ऊपर से आदेश के बिना नहीं होता ऐसा'
RWA विवाद में बड़ा एक्शन, अलका दलाल समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
स्वास्थ्य क्षेत्र में नया कदम, AIIMS देवघर से शुरू होगी व्यस्क टीकाकरण की नई पहल
दो कैंटरों की भिड़ंत में कैबिन में फंसा चालक, अस्पताल में तोड़ा दम
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
अस्पताल की बदहाल व्यवस्था उजागर, महिला आयोग अध्यक्ष ने अफसरों को लगाई फटकार