फैशन या फन? अक्षय कुमार ने जींस पर पहनी रस्सी, फैंस बोले- क्या स्टाइल है!
Akshay Kumar: बॉलीवुड के अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'Housefull 5' के लिए चर्चाओं में हैं, जो महज 2 दिन बाद रिलीज होने वाली है. इस बीच एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो फिल्म की शूटिंग के दौरान की गई मस्ती और सुनहरी यादों से भरा हुआ है. वीडियो में वह रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडीज और अभिषेक बच्चन के साथ वक्त बिताते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में लोगों का ध्यान जिस चीज ने खींचा, वह थी अक्षय कुमार के जींस में लगी रस्सी, इसको लेकर लोगों ने जमकर कमेंट भी किए.
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में अक्षय कुमार ने जींस पर बेल्ट लगाने की बजाय रस्सी बांधी हुई थी, जो देखने में बहुत ही अलग और मजेदार लगी. फैंस ने उनके इस स्टाइल को लेकर खूब प्रतिक्रिया दी. कुछ यूजर्स ने इसे उनकी अनोखी और कूल फैशन सेंस बताया तो कुछ ने हंसते हुए कहा कि जींस बांधने का यह एकदम हटके तरीका है. वहीं कई लोगों ने उनके इस स्टाइल की तारीफ की और कहा कि अक्षय हमेशा कुछ नया करके फैंस को खुश करते हैं. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी.
इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा, "पिछले साल हम बहुत हंसे, मस्ती की और बहुत सारी अच्छी यादें बनाई. अब हम फिर से तैयार हैं, आपके लिए फिर से मस्ती लेकर आने वाले हैं. दोस्ती, मस्ती और हर पल के लिए बहुत आभारी हूं. फिल्म 'Housefull 5' इस शुक्रवार रिलीज हो रही है." 'Housefull 5' का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है. इस फिल्म को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत साजिद नाडियाडवाला, वर्दा नाडियाडवाला और फिरोजी खान ने प्रोड्यूस किया है.
इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा, चंकी पांडे, निकितिन धीर और जॉनी लीवर जैसी स्टार कास्ट है. 'Housefull 5' 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
RWA विवाद में बड़ा एक्शन, अलका दलाल समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
अस्पताल की बदहाल व्यवस्था उजागर, महिला आयोग अध्यक्ष ने अफसरों को लगाई फटकार
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
रात में घर लौट रहे कारोबारी की सड़क हादसे में मौत, ट्राले से भिड़ी कार
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद