राजस्थान में नकली बीज का जाल बेनकाब, किरोड़ीलाल मीणा की रेड में कई खुलासे
Agriculture Minister Kirodi Lal Meena: कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर स्थित रीको और अग्रसेन नगर इंडस्ट्रियल एरिया में बीज गोदामों पर छापामार कार्रवाई की। जयपुर से आई कृषि विभाग की टीम ने यहां भारी मात्रा में नकली और मिलावटी बीज जब्त कर कई गोदाम सीज किए।
बता दें कि टीम ने पहले रीको में बीज उत्पादन इकाई जयशंकर सीड्स प्राइवेट लिमिटेड पर छापा मारा। इसके बाद ऑरा हाइब्रिड सीड्स, लक्ष्मी सीड्स, श्रीराम सीड्स, एमआर सीड्स, शक्ति एग्रोटेक, नेचर लैंड आर्गेनिक फूड और भारत सीड्स पर छापामार कार्रवाई की।
कृषि मंत्री मीणा ने बताया कि इन इकाइयों से नकली बीज बरामद हुए हैं, जो किसानों के साथ-साथ फसल की गुणवत्ता पर गंभीर प्रभाव डाल रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ये इकाईयां निर्धारित प्रक्रिया की पालना नहीं कर रही थी। चौंकाने वाली बात यह रही कि इस कार्रवाई की भनक भी संबंधित स्थानीय अधिकारियों को नहीं लगी। जयपुर से आई टीम ने दो इकाईयों पर कार्रवाई की। इसके बाद स्थानीय टीम मौके पर पहुंची।
कार्रवाई से मचा हड़कंप
अचानक छापे पड़ने से बीज उत्पादक और बीज विक्रेताओं में हड़कंप मंच गया। मंत्री को 22 बीज फैक्टरियों में नकली बीज उत्पादन कर किसानों को बचने की शिकायत मिली थी। करीब आधा दर्जन से अधिक फैक्टरियों पर देर रात तक कृषि विभाग की कार्रवाई जारी थी।
बेचा जा रहा था कॉटन बीज
शक्ति सीड्स पर निरीक्षण के दौरान पता चला कि कॉटन बीज की पैकिंग को काटकर बोरियों में भरा जा रहा था। मंत्री ने बताया कि यह बीज सीजन खत्म होने के बाद भी बेचा जा रहा था, जो किसानों के साथ धोखा है। उन्होंने रंगीन केमिकल्स से रंगे जा रहे बीजों को भी देखा। मंत्री ने अनामक बीजों को सीज करने के निर्देश दिए।
एक बीज उत्पादन इकाई के निरीक्षण में कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा गेहूं बीज से भरे गोदाम पहुंचे। उन्होंने गोदाम में मौजूद कट्टों पर चढ़कर बीजों की जांच शुरू की, लेकिन अचानक शरीर हांफने लगा। इस पर सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत सहारा देकर उन्हें सुरक्षित उतारा।
बारिश ने रोकी गुवाहाटी की रफ्तार, कई इलाकों में जलभराव से परेशानी
PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत, EPFO ने ट्रांसफर किया ब्याज; जानें बैलेंस चेक करने का तरीका
मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव, क्या कच्चे तेल की राजनीति है असली कारण?
'वायुसेना लगाना समाधान नहीं', NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिखाया आईना
भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मैच, टाइमिंग से लेकर लाइव टेलीकास्ट तक सब कुछ जानें
हाई कोर्ट का सरकार से सवाल, 105 KM दूर से पानी ला सकते हैं तो 5 KM अतिक्रमण क्यों नहीं हटता?
पाकिस्तान की डूबती अर्थव्यवस्था को चीन का सहारा, विदेशी मुद्रा संकट में मिली राहत
बच्चों की परवरिश पर SC की चिंता, बोला- मोबाइल नहीं, परिवार सबसे बड़ा सहारा
मगरमच्छ गंगाराम की अनोखी कहानी, जिसकी मौत पर पूरा गांव रो पड़ा
अव्यवस्थाओं के खिलाफ छात्रों का हंगामा, शिक्षकों की बर्खास्तगी और खराब भोजन पर फूटा गुस्सा