डबवाली में शादी समारोह में पहुंची पुलिस, दुल्हन सहित सभी निकले फर्जी
राजस्थान पुलिस रविवार को अचानक हरियाणा के सिरसा के डबवाली में चल रहे एक शादी समारोह में पहुंच गई. पुलिस ने शादी तय कराने वाले बिचौलिए को पकड़ लिया. फिर दुल्हन और उसके साथ आए रिश्तेदारों की जांच की गई तो वे सभी फर्जी निकले. यहां तक कि माता-पिता के रूप में लाए गए लोगों को भी दुल्हन का नाम नहीं पता था. जब यह बात पता चली तो शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई. सभी लोग शादी से चले गए.
इस मामले में शादी की पोशाक में आई दुल्हन, उसके रिश्तेदारों और बिचौलिए को हिरासत में लिया गया. इसके बाद पंजाब से बारात लेकर आया दूल्हा दुल्हन के लिए लाया गया लहंगा और अन्य सामान लेकर वापस लौट गया. पुलिस के अनुसार, रविवार को हरियाणा के डबवाली में एक शादी समारोह चल रहा था. दुल्हन तैयार थी, दूल्हा भी स्टेज पर बैठा था. कुछ रिश्तेदार खाना खा रहे थे, जबकि कुछ अन्य खुशी में नाच रहे थे.
पुलिस को देखकर सभी हैरान
इसी बीच राजस्थान पुलिस वहां पहुंच गई. शादी समारोह के बीच में पुलिस को देखकर दूल्हा-दुल्हन और उनके रिश्तेदार हैरान रह गए. राजस्थान पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से शादी तय कराने वाले बिचौलिए के बारे में पूछा. तभी मेहमानों के बीच से रेशम सिंह नाम का एक व्यक्ति आगे आया और खुद को मध्यस्थ के रूप में पेश किया, जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने तुरंत आरोपी को हिरासत में ले लिया.
लड़की के माता-पिता निकले फर्जी
जब मेहमानों ने इस बारे में पुलिस से पूछा तो उन्हें बताया गया कि राजस्थान के बीकानेर जिले के कोलायत थाने में 27 मार्च 2024 को रेशम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. ये पिछले एक साल से फरार है. राजस्थान पुलिस के इस खुलासे के बाद शादी समारोह में हड़कंप मच गया. पुलिस ने वहां मौजूद दूल्हा-दुल्हन और उनके परिजनों को बुलाया. जब दुल्हन के माता-पिता से पूछताछ की गई तो वे लड़की का नाम भी नहीं बता सके.
दुल्हन और उसके साथ आए लोग को हिरासत में
इसके बाद जब उसके अन्य रिश्तेदारों से पूछताछ की गई तो वे भी आपस में किसी को नहीं जानते थे. राजस्थान पुलिस की जांच में लड़की के माता-पिता और लड़की पक्ष के अन्य लोग भी फर्जी निकले. राजस्थान पुलिस ने इसकी सूचना हरियाणा पुलिस को दी. फिर डायल 112 और नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुल्हन और उसके साथ आए लोगों को हिरासत में ले लिया.
राजस्थान पुलिस केवल रेशम सिंह को अपने साथ ले गई. आरोपी रेशम सिंह पंजाब के बठिंडा का निवासी है और फिलहाल डबवाली के सुंदर नगर में किराए के मकान में रह रहा था.
राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई