बाटला हाउस में बुलडोजर कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई शुरू, नोटिस तक सीमित रहेगा आदेश
दिल्ली: नई दिल्ली के बाटला हाउस में बुलडोजर कार्यवाही के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है.सुप्रीम कोर्ट के समक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता संजय हेगड़े ने अदालत के एक आदेश का जिक्र किया. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमें अपना आदेश पता है. छुट्टियों के दौरान हम ये सब नहीं करेंगे. हम नोटिस जारी कर सकते हैं लेकिन और कोई आदेश नहीं देंगे. हेगड़े ने कहा कि तब तो कार्यवाही हो जाएगी. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आप अपने मुवक्किल से निर्देश लेकर बताएं. हम मामले को पास ओवर कर रहे हैं.
बता दें कि बाटला हाउस में मौजूद कई दुकानों और मकानों पर यूपी इरिगेशन की तरफ से अवैध निर्माण के मामले में नोटिस लगाया गया है. याचिका दायर करने वालों की दलील है कि कोर्ट ने कहा था कि 15 दिन का नोटिस चाहिए, लेकिन यहां एक नोटिस चिपकाया गया है और बेदखल करने की कोशिश हो रही है. इस मामले में 26 मई को नोटिस दिया गया था. जामिया और ओखला के इन मकानों को हटाने का नोटिस डीडीए यानी दिल्ली डिस्ट्रिक्ट काउंसिल ने जारी किया है. सुप्रीम कोर्ट में इसी पर सुनवाई हो रही है.
उज्जैन प्राचीन काल से है समय गणना और खगोल विज्ञान का वैश्विक केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पंचकूला AJL प्लॉट केस में भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बड़ी राहत
मालदा हिंसा पर ममता का आरोप: ‘बाहर से बुलाए गए गुंडे कर रहे हैं उग्रता
“न जमीन का हक, न शिक्षा में बराबरी” — हेमंत सोरेन का BJP पर हमला
बंगाल चुनाव में CRPF कमांडेंट का निलंबन वापस
मध्यप्रदेश भाजपा में सह-मीडिया प्रभारी पवन दुबे की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह
शशि थरूर और मनीष तिवारी को मिला कांग्रेसी नेता का साथ
Tamil Nadu Elections 2026: BJP की पहली लिस्ट जारी, 27 उम्मीदवार घोषित, अन्नामलाई बाहर
बस से उतरते ही दर्दनाक हादसा, टायर के नीचे आया मासूम