केदारनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा, भिलाई के युवक की दर्दनाक मौत
CG News: केदारनाथ यात्रा पर जा रहे भिलाई रुआबांधा के शैलेष कुमार यादव उर्फ मयंक 24 साल के हादसे में मृत्यु हो गई है। शैलेष अपने चार अन्य साथियों के साथ केदारनाथ यात्रा पर जा रहा था। इस दौरान कागड़ागाड़ नामक जगह पर उनके वाहन के ऊपर पहाड़ी से बड़ा पत्थर गिर गया। इससे वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। शैलेष वाहन चालक के पीछे बैठा था।
घटना से शैलेष को भी गंभीर चोटें आई। जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने सभी को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में दाखिल कराया था। बताया जा रहा है कि कल शाम शैलेष की इलाज के दौरान मौत हो गई। शैलेष के शव को भिलाई लाया जा रहा है। कल शव पहुंचने की संभावना है। शैलेष शादी ब्याह के कार्यक्रमों में डेकोरेशन का काम करता था। सभी घायल उसके आसपास के दोस्त हैं।
सभी 26 को ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। दिल्ली में वाहन किराए पर लेकर यात्रा के लिए निकले थे। घायलों में 2 का ऋषिकेश एम्स और 2 को रूद्रप्रयाग जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों में लक्ष्मण सिंह 24 साल, ओंकार सिंह राजपूत 24 साल, दीपेश यादव 19 साल और चित्रांश साहू शामिल है।
हर घर नल-जल से बिराजपाली के ग्रामीणों को कठिनाईयों से मिली निजात
21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
सृजन अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग की पहल
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मसाला क्षेत्र विस्तार योजना: मसाले की खेती ओर बढ़ रहा किसानों का रूझान
पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Supreme Court of India ने CISF कांस्टेबल बहाली मामले में केंद्र की अपील खारिज की