सालासर से खाटू श्याम जा रहे भक्तों की कार का भीषण हादसा, फिर हुआ चमत्कार!
राजस्थान के चूरू सादुलपुर शहर के बाहरी इलाके चूरू रोड बाईपास पर शनिवार को एक सड़क हादसा हुआ, जिसने राहगीरों के रोंगटे खड़े कर दिए। एक तेज रफ्तार कार का संतुलन अचानक बिगड़ गया और वह हवा में उछलते हुए सड़क से लगभग 100 मीटर दूर एक दीवार को तोड़ते हुए एक प्लॉट में जा गिरी। कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई, लेकिन चमत्कारिक रूप से उसमें सवार पांचों युवक सुरक्षित बच निकले। हादसे के बाद इलाके में यही कहा जा रहा है कि जाको राखे साइयां, मार सके न कोए।
दर्शन के लिए निकले थे, लेकिन हो गया भीषण हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी युवक हरियाणा के फतेहाबाद और बट्टू क्षेत्र के निवासी थे, जो सालासर बालाजी और खाटू श्यामजी के दर्शन के लिए जा रहे थे। कार की गति अत्यधिक तेज थी और एक मोड़ पर संतुलन बिगड़ते ही वह नियंत्रण से बाहर हो गई। गनीमत रही कि हादसे के समय सड़क पर कोई अन्य वाहन या राहगीर नहीं था, वरना हादसा और भी भयावह हो सकता था।
उड़ी कार, टूटी दीवार और फिर चमत्कार
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार हवा में उछलते हुए एक दीवार को तोड़ते हुई करीब 100 मीटर दूर जाकर गिरी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, लेकिन आधुनिक सेफ्टी फीचर्स और युवकों की किस्मत ने उन्हें बचा लिया। हादसे में केवल दो युवकों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर