मध्य प्रदेश को पहली मेट्रो की सौगात, सतना-दतिया में एयरपोर्ट की शुरुआत
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार 31 मई को मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं. वह भोपाल में देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित महिला सशक्तिकरण महा सम्मेलन में शामिल होंगे. यह प्रोग्राम राजधानी के जंबूरी मैदान में आयोजित हो रहा है.
माता अहिल्याबाई ने गरीबों और वंचितों को प्राथमिकता दी: मोदी
पीएम मोदी ने किया महिलाओं को संबोधित, माता अहिल्याबाई राष्ट्र निर्माण में हमारी नारी शक्ति के अमूल्य योगदान का प्रतीक हैं. मैं समाज में इतना बड़ा परिवर्तन लाने वाली माता अहिल्याबाई को आज श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं और उनसे प्रार्थना करता हूं कि आप जहां भी हो हम पर अपना आशीर्वाद बनाएं रखें. माता अहिल्याबाई ने गवर्नेंस का एक ऐसा उत्तम मॉडल अपनाया, जिसमें गरीबों और वंचितों को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी गई. रोजगार के लिए, उद्यम बढ़ाने के लिए उन्होंने अनेक योजनाओं को शुरू किया. उन्होंने कृषि और वन उपज आधारित कुटीर उद्योग और हस्तकला को प्रोत्साहित किया. खेती को बढ़ावा देने के लिए छोटी-छोटी नहरों का जाल बिछाया, उसे विकसित किया.
अहिल्याबाई होल्कर का डाक टिकट जारी
- देवी अहिल्याबाई होल्कर सम्मान 2024 से महिला कलाकार जैमिनी कश्यप को प्रधानमंत्री मोदी ने सम्मानित किया गया. पुरस्कार स्वरूप 5 लाख की राशि दी गई.
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर उनका डाक टिकट जारी किया.
- प्रधानमंत्री मोदी ने देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर 300 रुपए का स्मारक सिक्के का विमोचन किया.
- 271 अटल ग्राम भवन की प्रधानमंत्री मोदी ने रिमोट के माध्यम से नींव रखी. इसका बजट 483 करोड़ रुपए है.
- मध्यप्रदेश के सतना और दतिया एयरपोर्ट का वर्चुअल लोकार्पण किया.
- मध्यप्रदेश को मिली पहली मेट्रो रेल सेवा. प्रधानमंत्री ने 1 हजार 520 करोड की लागत से तैयार मेट्रो ट्रेन का शुभारंभ किया. प्रधानमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर मेट्रो की सौगात दी.
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, राहुल-अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में
मणिपुर में बदलते हालात, KCP के 46 कैडरों के आत्मसमर्पण से शांति प्रक्रिया को मिली मजबूती
मध्य प्रदेश में UCC को मिली मंजूरी, विधानसभा से विधेयक पास; आम लोगों की जिंदगी कितनी होगी आसान?
राजस्थान के मरीजों को बड़ी राहत, अब देशभर में मिलेगा 25 लाख तक कैशलेस इलाज
जयपुर में शहरी सेवा शिविरों का फॉलोअप शुरू, 31 अगस्त तक लंबित मामलों का होगा निस्तारण
सरकार का एक्शन: Vedanta पर अरबों रुपये की देनदारी का मामला, DGH ने भेजा नोटिस
मध्य प्रदेश विधानसभा ने UCC बिल किया पारित, समान नागरिक संहिता की ओर बड़ा कदम