अगले 2 घंटे में आंधी-बारिश का अलर्ट, सतर्क रहें!
Rajasthan Weather Today : मौसम विभाग ने आज 31 मई को राजस्थान के 2 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के नए Prediction के अनुसार नागौर और सवाईमाधेपुर जिलों और आस-पास के क्षेत्रों के अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, तेज सतही हवा के साथ हल्की बारिश होगी। इस दौरान हवा की गति 30-40 KMPH रहेगी।
जयपुर, टोंक और अलवर सहित कई जिलों में बारिश
प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर मौसम में भी देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को जयपुर सहित अलग-अलग जिलों में सूर्यदेव की तपिश कम रहने और बूंदाबांदी होने से आमजन को भीषण गर्मी से राहत मिली। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में बादल छाए रहे। मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई। जयपुर का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में 4.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
दो दिन बाद सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, आंधी-बारिश का अलर्ट
रविवार तक आंधी बारिश की गतिविधियों में कमी होने ने तथा पूर्वी राजस्थान में छुटपुट स्थानों पर आंधी बारिश दर्ज होने की संभावना है। दो जून से पुन: एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बुधवार तक मेघगर्जन के साथ बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की प्रबल संभावना है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री से नीचे दर्ज होने की संभावना है। इधर शनिवार को जयपुर में सामान्यत:बादल छाने के साथ ही मेघगर्जन, वज्रपात के साथ हल्की बारिश और तेज हवा चलने के आसार रहेंगे।
जालोर में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज
बीते 24 घंटे में जालोर में 31.5, बाड़मेर में 21.4, जोधपुर में 6.4, फलौदी में 3.4, बीकानेर में 1, , फतेहपुर में 5.5, वनस्थली में 1, सीकर में 1 एमएम बारिश दर्ज की गई।
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त
हाईवे पर दर्दनाक हादसा, तीन गाड़ियों की भिड़ंत में गई दो लोगों की जान
धनबाद में दर्दनाक सड़क दुर्घटना, तीन वाहनों की टक्कर से दो की मौत, अफरा-तफरी का माहौल
सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुले, बोलीं- 'ऐसा लगता है जैसे आप...'
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
यमुनानगर में महिला से दुष्कर्म का आरोप, बाइक पर बैठाकर सुनसान खेतों में ले गया आरोपी