Miss World 2025 की रेस में कोटा की नंदिनी गुप्ता, टॉप-4 में बनाई जगह
Miss World 2025 Finalist Nandini Gupta: 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2025 (Miss World 2025) का ग्रैंड फिनाले शनिवार को हैदराबाद में आयोजित होगा। इस प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कोटा की बेटी नंदिनी गुप्ता (Nandini Gupta) कर रही हैं। नंदिनी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल का पड़ाव पार कर अब टॉप-4 फाइनलिस्ट की रेस में शामिल हैं। देशभर की नजरें हैदराबाद पर टिकी हैं, जहां 40 देशों की सुंदरियों के बीच खिताबी मुकाबला होगा।
मिस वर्ल्ड के ऐतिहासिक क्षण को लेकर राजस्थान, विशेषकर कोटा और सांगोद क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह है। कोटा से लेकर उसके गांव तक लोग पूजा-पाठ और प्रार्थनाएं कर रहे हैं। नंदिनी का पूरा परिवार हैदराबाद पहुंच चुका है। मिस इंडिया 2023 का ताज पहनने के बाद से ही नंदिनी ने मिस वर्ल्ड के लिए निरंतर मेहनत की है। अब वह ताज से महज एक कदम दूर हैं।
पिता बोले… आत्मनिर्भर बनें
नंदिनी के पिता सुमित गुप्ता ने पत्रिका से बातचीत में बताया कि नंदिनी चाहती हैं कि दिव्यांग और मानसिक रूप से कमजोर लोगों के लिए सामान्य स्कूलों में ही विशेष कक्षा-कक्ष की व्यवस्था हो, जिससे वे भी समान अवसरों के साथ शिक्षा प्राप्त कर सकें। साथ ही, वे उनके बनाए प्रोडक्ट्स को पहचान दिलाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी कार्य कर रही हैं। नंदिनी के सिर 11 फरवरी 2003 को मिस राजस्थान व 15 अप्रेल 2023 को फैमिना मिस इंडिया का ताज सजा है।
मां की उम्मीद…सपना करेगी साकार
नंदिनी के पिता सुमित गुप्ता ने बताया कि वह हर राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। कोटा में फैशन या मॉडलिंग की उतनी सुविधाएं नहीं होतीं, इसलिए वह मुंबई गई और वहीं से मिस राजस्थान से लेकर मिस इंडिया तक का सफर तय किया। अब वह देश का नाम रोशन करने की दिशा में बढ़ रही है। नंदिनी की मां रेखा गुप्ता ने बताया कि पूरे हिंदुस्तान का सपना है कि नंदिनी मिस वर्ल्ड बने। वह प्रतियोगिता में एशिया की टॉप मॉडल बन चुकी है, ऐसे में हमारी उम्मीदें और बढ़ गई हैं।
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त
हाईवे पर दर्दनाक हादसा, तीन गाड़ियों की भिड़ंत में गई दो लोगों की जान
धनबाद में दर्दनाक सड़क दुर्घटना, तीन वाहनों की टक्कर से दो की मौत, अफरा-तफरी का माहौल
सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुले, बोलीं- 'ऐसा लगता है जैसे आप...'
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
यमुनानगर में महिला से दुष्कर्म का आरोप, बाइक पर बैठाकर सुनसान खेतों में ले गया आरोपी