राजस्थान को मिली पंप स्टोरेज परियोजनाओं की सौगात, अब नहीं होगी बिजली की किल्लत
Rajasthan Great News : राजस्थान सरकार ने पहाड़ी पर पानी एकत्र करके बिजली उत्पादन करने के 8720 मेगावाट के 8 पम्प स्टोरेज प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। इनमें तीन केन्द्र सरकार के उपक्रम एनएचपीसी, टीएचपीसी, एसजेवीएन के 3960 मेगावाट प्रोजेक्ट के लिए जमीन आवंटित कर दी गई है। वहीं, निजी कंपनियों में ग्रीनको, जवाई एनर्जी, अवाडा एक्वा के 4760 मेगावाट क्षमता के प्रोजेक्ट के लिए रजिस्ट्रेशन कर लिया है। इनमें से ज्यादातर साइट बड़े बांध के पास है।
काफी हद तक दूर हो सकेगा बिजली संकट
अक्षय ऊर्जा निगम के प्रस्ताव पर जल संसाधन विभाग ने पानी आवंटन के लिए सैद्धांतिक सहमति भी दे दी है।ये प्रोजेक्ट समय पर धरातल पर उतरते हैं तो बिजली संकट काफी हद तक दूर हो सकेगा।
सरकारी प्रोजेक्ट
1- एनएचपीसी के तीन प्रोजेक्ट अलग-अलग जगह लगेंगे। इनमें सिरोही में जवाई बांध के पास 1000 मेगावाट, बांसवाडा में 1000 मेगावाट और जाखम बांध के पास 580 मेगावाट क्षमता का प्रोजेक्ट है।
2- टीएचपीसी का बीसलपुर बांध के पास 800 मेगावाट क्षमता का प्रोजेक्ट।
3- एसजेवीएन का प्रतापगढ में 580 मेगावाट का प्रोजेक्ट लगेगा।
निजी प्रोजेक्ट
1- ग्रीनको का चितौडगढ़ के सुखपुरा में 2560 मेगावाट का प्रोजेक्ट।
2- जवाई एनर्जी का 640 मेगावाट का प्रोजेक्ट शिवगंज सिरोही में लगेगा।
3- आवाडा एक्वा का 1560 मेगावाट का प्रोजेक्ट पिडंवाडा, सिरोही में।
(राज्यस्तरीय कमेटी की स्वीकृति के बाद इनका रजिस्ट्रेशन किया गया)
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त
हाईवे पर दर्दनाक हादसा, तीन गाड़ियों की भिड़ंत में गई दो लोगों की जान
धनबाद में दर्दनाक सड़क दुर्घटना, तीन वाहनों की टक्कर से दो की मौत, अफरा-तफरी का माहौल
सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुले, बोलीं- 'ऐसा लगता है जैसे आप...'
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
यमुनानगर में महिला से दुष्कर्म का आरोप, बाइक पर बैठाकर सुनसान खेतों में ले गया आरोपी