सेहत के लिए बेहद लाभकारी है स्टार गूजबेरी
नई दिल्ली। खट्टे-मीठे स्वाद से भरपूर फल स्टार गूजबेरी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। स्टार गूजबेरी को नमक, नींबू, मिर्च या मसाले के साथ कच्चा खाया जाता है। इसके टुकड़ों को चीनी में लपेटकर कुछ दिन रखने से एक प्राकृतिक सिरप बनता है, जो स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य लाभ भी देता है। जब यह फल पकता है तो इसका रंग गहरा लाल हो जाता है, जिससे यह जैम, जेली, मुरब्बा, चटनी और अचार बनाने के लिए उपयुक्त हो जाता है। दक्षिण भारत में इसे पारंपरिक व्यंजनों में इमली की जगह इस्तेमाल किया जाता है, जैसे नेल्लिकई साधम में नारियल और गाजर के साथ।
वहीं इसकी चटनी, जो दही, हरी मिर्च और अदरक के साथ बनाई जाती है, चावल और नाश्ते के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाए तो स्टार गूजबेरी में कैल्शियम हड्डियों को मजबूत करता है, फास्फोरस डीएनए और आरएनए के निर्माण में सहायक होता है, जबकि आयरन और राइबोफ्लेविन शरीर में ऊर्जा और रक्त निर्माण में मदद करते हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन सी होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, त्वचा को निखारता है और शरीर में सूजन को कम करता है। इसके अलावा, इसके एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को डिटॉक्स करते हैं और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं। आयुर्वेद और पारंपरिक एशियाई चिकित्सा में इसका उपयोग गले की खराश, खांसी, अपच और पेट से जुड़ी समस्याओं के इलाज में किया जाता है।
इसका सिरप बच्चों और बड़ों दोनों के लिए लाभकारी माना जाता है। इसे ताजे रूप में खाना सबसे बेहतर होता है, हालांकि इसे फ्रिज में सीलबंद कंटेनर में रखकर कुछ हफ्तों तक ताजा रखा जा सकता है या सुखाकर लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है। इसके स्वाद की खासियत यह है कि यह नारियल, साइट्रस फल, हल्दी, गरम मसाला, इलायची, प्याज और अदरक जैसे मसालों के साथ बेहतरीन मेल खाता है। बता दें कि आंवले जैसे दिखने वाला और खट्टे-मीठे स्वाद से भरपूर फल स्टार गूजबेरी न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी माना जाता है। देश के विभिन्न हिस्सों में इसे सरफरी, नेल्लिकई या साइकोमी के नाम से जाना जाता है।
ईरान से दूरी क्यों बना रहा चीन, क्या है असली वजह
नर्सिंग फर्जीवाड़ा: 30 हजार छात्रों के रिजल्ट पर रोक
बंगाल में वोटर लिस्ट विवाद: 90 लाख नाम हटाने पर सियासी तूफान
बीजापुर से सोनमपल्ली जा रहे मजदूरों से भरा पिकअप पलटा, 29 घायल
बारामती उपचुनाव में कांग्रेस नहीं उतारेगी उम्मीदवार, अजित पवार को श्रद्धांजलि
Udaipur बना विश्व शांति का केंद्र, 108 देशों में एक साथ उठी आवाज
BCB में नेतृत्व बदलाव, तमीम इकबाल बने अध्यक्ष
सुनील गावस्कर ने डेविड मिलर का किया बचाव
पहले बंधक बनाकर देह व्यापार, अब समझौता न करने पर धमकी