केदारनाथ धाम के कपाट खुले, पहली पूजा पीएम मोदी के नाम से
देहरादून । भगवान केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को सुबह 7 बजे वैदिक मंत्रोचार और पूजा अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। इसके साथ ही केदारनाथ के लिए हेली सेवा भी शुरू हो गई है। कपाट खुलने के दौरान हर हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों के साथ ही सेना के बैंड की मधुर धुनों के बीच भक्तों का उत्साह देखते ही बनाता था।
धार्मिक परंपरा निभाने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा केदार के दर्शन कर संपूण प्रदेश और देश की खुशहाली के लिए मंदिर में प्रार्थना की। मंदिर में पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से कराई गई। पहले दिन 30154 श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। अब, छह माह तक भगवान केदारनाथ की पूजा केदारनाथ धाम में होगी।
बीकेटीसी के वेदपाठी, आचार्य और तीर्थपुरोहित के वेद मंत्रों के बीच ठीक 7 बजे मंदिर का मुख्य द्वार खुला। कपाट खुलते ही मंदिर में पहली पूजा प्रधानमंत्री मोदी के नाम से हुई। सीएम ने देश की खुशहाली के लिए विशेष पूजा करने के साथ बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने नंदी महाराज को वस्त्र पहनाकर पूजा-अर्चना की। इससे पूर्व मंदिर के मुख्य द्वार पर केदारनाथ रावल द्वारा मंदिर में भगवान केदारनाथ धाम की महत्ता और कपाटोत्सव की परम्परा और पूजा को लेकर जानकारी दी गई। कपाटोत्सव के लिए केदारनाथ मंदिर को 108 कुंतल फूलों से सजाया गया था।
केदारनाथ के लिए कपाट खुलने के दिन से ही 9 हेलीकॉप्टर कंपनियों ने हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू कर दी हैं। पहले ही दिन हेलीकॉप्टर कंपनियों में यात्रियों की भीड़ लगी रही। शुक्रवार सुबह से ही केदारघाटी के अनेक हेलीपैडों से हेलीकॉप्टरों की उड़ानें शुरू हुई।
केदारनाथ के कपाट खुलने पर करीब 30 हजार से ज्यादा यात्री धाम में मौजूद थे। मंदिर और परिसर के चारों ओर आईटीबीपी, पुलिस तैनात रही। वीआईपी द्वार पर कपाट खुलने में भागीदारी करने वाले लोगों को रुकने नहीं दिया गया। यात्रा के शुरूआत के दिन मंदिर परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
दलाल स्ट्रीट में गिरावट, फिर भी चमका सर्राफा बाजार; जानें सोना-चांदी के भाव
कोशिश करके देख लो”: पाकिस्तान की धमकी पर Rajnath Singh का सख्त संदेश
राघव चड्ढा का बीजेपी में शामिल होने की चर्चा, राज्यसभा सीट पर उठे सवाल
राहगीर युवक ने झोपड़ी में चल रहे भ्रूण लिंग परीक्षण का भंडाफोड़ किया, मुख्य आरोपी फरार
नासा का ऐतिहासिक आर्टेमिस-2 मिशन: 52 साल बाद इंसानों को चांद के करीब भेजा
पटना में छात्रों का प्रदर्शन, भर्ती विज्ञापन न आने पर अनशन की चेतावनी
दिल्ली में साफ हवा के लिए 22 नई तकनीकों का ट्रायल, जुलाई में रिपोर्ट
दिल्ली में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर असम पुलिस का छापा, पासपोर्ट विवाद उभरा