कोटा में कांग्रेस ने जातिगत जनगणना के फैसले को राहुल गांधी की जीत बताकर जश्न मनाया
कोटा । राजस्थान के कोटा शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार की ओर से जातिगत जनगणना के फैसले को राहुल गांधी की जीत बताकर जश्न मनाया गया। लोकल नेता क्रांति तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के कट आउट पर 251 फीट का साफा बांधकर विजय तिलक लगाया। कोटा कांग्रेस नेता तिवारी ने कहा कि यह राहुल गांधी की दूरदर्शिता की जीत है। राहुल गांधी ने लोकसभा में पहले ही कह दिया था कि मोदी सरकार को जातिगत जनगणना का बिल पास करना ही पड़ेगा। बीजेपी ने राहुल की बात मानी, इसलिए हम बीजेपी का भी स्वागत करते हैं।
तिवारी ने कहा कि जातिगत जनगणना से सामाजिक स्थिति का पता लगेगा। राहुल गांधी का नारा जिसकी जितनी भागीदारी उतनी उसकी हिस्सेदारी से देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि हाड़ौती और राजस्थान में जीत के स्वागत में साफा पहनाने की परंपरा है, इसलिए राहुल के कट आउट पर साफा पहनाकर विजय तिलक लगाया गया।
यूपी की सियासत में नई हलचल: Chirag Paswan ने 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान
SIR में अपमान का मुद्दा गरमाया, Mamata Banerjee ने जनता से मांगा जवाब
बुलडोजर के साथ नामांकन भरने पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
आरोपों की बौछार के बीच, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने उतारी स्टार प्रचारकों की फौज
उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी एग्जाम में ‘अल्लाह’ सवाल पर बवाल
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध