ATM लूट कांड: सलूम्बर में चोरों ने उड़ाए ₹8.35 लाख, CCTV में कैद हुई वारदात
सलूम्बर: सलूम्बर जिला मुख्यालय से ATM लूट की खतरनाक वारदात सामने आई है. इस वारदात में लुटेरों ने ATM से 8.35 लाख रुपये लूट ले गए है. पूरी घटना का CCTV फुटेज सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया. सलूम्बर में हुई ATM लूट की घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है. वीडियो में दिख रहे समय के मुताबिक बदमाशों ने इस लूट कांड को रात में 3 बजे के बाद अंजाम दिया. वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि लुटेरे एक लग्जरी गाड़ी से आते हैं. बिना किसी डर के वे सीधा गैस कटर लेकर ATM में घुस जाते हैं.
करेंसी का पूरा रैक ले जाते दिखा बदमाश
इस दौरान लुटेरे 5 मिनट के अंदर ही ATM को गैस कटर से काट देते हैं और नोटों के बंडल के साथ ही पूरा पैसों वाला रैक ही उठा लाते हैं. जिस ATM पर लूट हुई, यह ATM बैंक ऑफ इंडिया का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक, ATM से 8 लाख 35 हजार की लूट हुई.
लूट में 4-5 बदमाश शामिल होने की आशंका
शनिवार को मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. वीडियो देखने के बाद लोगों को उम्मीद है कि इस वारदात में 4 से 5 बदमाश शामिल हो सकते हैं. पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है. इसके साथ ही और भी CCTV फुटेज को पुलिस खंगाल रही है. फिलहाल, अभी तक लुटेरों के बारे में पुलिस को खास जानकारी नहीं मिल पाई है.
यूपी की सियासत में नई हलचल: Chirag Paswan ने 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान
SIR में अपमान का मुद्दा गरमाया, Mamata Banerjee ने जनता से मांगा जवाब
बुलडोजर के साथ नामांकन भरने पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
आरोपों की बौछार के बीच, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने उतारी स्टार प्रचारकों की फौज
उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी एग्जाम में ‘अल्लाह’ सवाल पर बवाल
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध