करौली के गांव में घुसा तेंदुआ, ग्रामीणों की सूझबूझ से बची बड़ी घटना
करौली: राजस्थान के करौली जिले की सूरौठ तहसील के कोटापुरा गांव में शुक्रवार देर रात एक तेंदुए के घुसने से अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि एक कुत्ते का पीछा करते हुए तेंदुआ गांव में घुस आया और शीशराम नामक ग्रामीण के घर में चला गया. तेंदुए के घर में घुसते ही परिवार और आसपास के लोग भयभीत हो गए. लेकिन ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए तेंदुए को एक कमरे में बंद कर दिया और तुरंत पुलिस व वन विभाग को सूचना दी.
रात में ही शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन
सूचना मिलते ही सूरौठ थाना प्रभारी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे. साथ ही वन विभाग को भी मामले से अवगत कराया गया. करौली से डीएफओ के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. हालांकि अंधेरा और पर्याप्त संसाधनों की कमी के चलते रेस्क्यू काम रात को पूरा नहीं हो सका. तेंदुए को पूरे समय कमरे में सुरक्षित बंद रखा गया. इस दौरान ग्रामीणों ने डर और दहशत के साये में पूरी रात बिताई. पुलिस और वन विभाग की टीम ने क्षेत्र की निगरानी बनाए रखी.
शनिवार सुबह तेंदुए को जंगल में छोड़ा
शनिवार सुबह करीब 6 बजे वन विभाग की टीम ने तेंदुए को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया और जंगल में छोड़ दिया. इस सफल रेस्क्यू के बाद गांव में राहत का माहौल बना. ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की. वन विभाग के द्वारा ग्रामीणों से अपील की है कि अगर कुछ ऐसे तरीके की कोई घटना होती है तो तुरंत सूचना दें.
यूपी की सियासत में नई हलचल: Chirag Paswan ने 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान
SIR में अपमान का मुद्दा गरमाया, Mamata Banerjee ने जनता से मांगा जवाब
बुलडोजर के साथ नामांकन भरने पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
आरोपों की बौछार के बीच, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने उतारी स्टार प्रचारकों की फौज
उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी एग्जाम में ‘अल्लाह’ सवाल पर बवाल
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध