गिल और अंपायर के बीच बढ़ा विवाद, BCCI पर होगी नजर
Shubman Gill: IPL 2025 का 51वां मैच गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमों के बीच खेला गया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम 38 रनों से बाजी मारने में कामयाब रही. लेकिन इस मुकाबले के दौरान गुजरात के कप्तान शुभमन गिल का पारा काफी हाई रहा. वह एक बार नहीं बल्कि दो बार अंपायर से उलझते हुए दिखाई दिए. सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के दौरान तो वह काफी गुस्से में नजर आए और बीच मैदान ही अंपायर पर बुरी तरह झल्ला उठे. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
बीच मैदान अंपायर पर बुरी तरह झल्ला उठे गिल
शुभमन गिल इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के दौरान अपना आपा खो बैठे. वह थर्ड अंपायर के फैसले से काफी नाखुश दिखाई दिए. दरअसल, SRH की पारी के 14वें ओवर की चौथी गेंद पर गुजरात की टीम ने अभिषेक शर्मा के लिए LBW की अपील की थी. लेकिन फील्ड अंपायर ने आउट नहीं दिया. जिसके बाद गिल ने रिव्यू लेने का फैसला किया. इसके बाद थर्ड अंपायर ने ‘अंपायर कॉल’ के चलते फील्ड अंपायर का फैसला नहीं बदला और अभिषेक शर्मा बच गए. थर्ड अंपायर के इस फैसले के बाद शुभमन गिल काफी गुस्से में नजर आए और वह बीच मैदान अंपायर ने भिड़ गए. उन्हें काफी देर तक बहस करते हुए देखा गया. अंपायर और गिल के गंभीर बहस हुई, जिसके चलते हैदराबाद के बल्लेबाज और गिल के दोस्त अभिषेक शर्मा ने भी उन्हें शांत करने की कोशिश की. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. वहीं, गिल पर एक्शन का खतरा भी मंडरा रहा है. गिल को ये गुस्सा भारी पड़ सकता है और BCCI उन पर जुर्माना लगा सकती है.
शुभमन गिल ने खेली कप्तानी पारी
मुकाबले की बात की जाए तो गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 224 रन बनाए. इस पारी में सबसे बड़ा स्कोर शुभमन गिल ने बनाया. वह 38 गेंदों पर 200 की स्ट्राइक रेट से 76 रन बनाने में कामयाब रहे, जिसमें 10 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. इसके बाद वह रन आउट हो गए, जिस पर भी काफी बहस देखने को मिली. जिस तरह से वो रन आउट हुए, उसने भी विवाद खड़ा कर दिया. जिसके बाद गिल फोर्थ अंपायर से बहस करते हुए नजर आए थे.
SIR में अपमान का मुद्दा गरमाया, Mamata Banerjee ने जनता से मांगा जवाब
बुलडोजर के साथ नामांकन भरने पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
आरोपों की बौछार के बीच, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने उतारी स्टार प्रचारकों की फौज
उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी एग्जाम में ‘अल्लाह’ सवाल पर बवाल
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध
कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी