‘इतनी अश्लीलता!’ – एजाज खान के शो पर भड़के सांसद, पूछा- अब तक बैन क्यों नहीं हुआ?
बिग बॉस 7 के पूर्व कंटेस्टेंट एजाज खान एक बार फिर अपने अश्लील शो 'हाउस अरेस्ट' को लेकर मुश्किल में फंस गए हैं। इसके मद्देनजर महाराष्ट्र भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष चित्रा वाघ ने रियलिटी सीरीज पर बैन लगाने की मांग की है और कहा है कि यह 'अश्लीलता का प्रतीक है।'
चित्रा वाघ ने एक्स पर शो की एक क्लिप शेयर की है। क्लिप में, एजाज कंटेस्टेंट को बातचीत में उलझाते और उन्हें अश्लील सीन करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
'अश्लीलता को खुली छूट देना बंद करें'
इसके बाद महिला मोर्चा की अध्यक्ष चित्रा वाघ का बयान सामने आया है, उन्होंने कहा,
'अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर अश्लीलता को खुली छूट देना बंद करें! एजाज खान के शो 'हाउस अरेस्ट' पर प्रतिबंध लगाएं।' खुद को एक्टर कहने वाले एजाज खान का शो 'हाउस अरेस्ट' अश्लीलता की पराकाष्ठा के अलावा और कुछ नहीं है।
माननीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री @AshwiniVaishnaw जी, न केवल उल्लू एप पर बल्कि इस प्रकार के कंटेट बनाने वाले सभी एप्स पर तुरंत प्रतिबंध लगाएं।
चित्रा वाघ ने आगे कहा, उल्लू नामक एप पर स्ट्रीम किए गए इस शो के क्लिप अब सोशल मीडिया पर खुलेआम वायरल हो रहे हैं और वे बेहद घिनौने हैं। इस तरह के कंटेट बच्चों के मोबाइल फोन पर आसानी से उपलब्ध है।'
क्या बोलीं कांग्रेस सांसद?
शो के क्लिप सामने आने के बाद से कई और राजनीतिक नेताओं की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने पूछा कि केंद्र ने अभी तक स्ट्रीमिंग एप पर प्रतिबंध क्यों नहीं लगाया है। उन्होंने कहा, 'मैंने स्थायी समिति में यह मुद्दा उठाया है कि उल्लू एप और ऑल्ट बालाजी जैसे एप पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा प्रतिबंध क्यों नहीं लगाया गया।
केंद्रीय मंत्री से एप पर बैन लगाने की अपील
वहीं चित्रा वाघ कह रही हैं,' इस तरह के शो सांस्कृतिक मूल्यों को कम करते हैं और आने वाली पीढ़ियों के मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं। इस तरह के शो न केवल हमारी संस्कृति का अपमान हैं, बल्कि हमारे समाज के नैतिक स्वास्थ्य पर भी हमला हैं।
साथ ही भाजपा सांसद दुबे ने भी क्लिप पर संज्ञान लिया और आश्वासन दिया कि ऐसे कंटेट की अनुमति नहीं दी जाएगी।
बुलडोजर के साथ नामांकन भरने पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
आरोपों की बौछार के बीच, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने उतारी स्टार प्रचारकों की फौज
उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी एग्जाम में ‘अल्लाह’ सवाल पर बवाल
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध
कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले
‘चटोरे’ चोरों का अनोखा कारनामा, पहले मिठाई खाई फिर कैश पर हाथ साफ
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया