"राजस्थान लोकसेवा आयोग ने जुलाई की भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन सुधार की अंतिम तिथि 7 मई तय की"
जयपुर. जुलाई माह में आरपीएससी द्वारा आयोजित करवाई जाने वाली भर्ती परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थी यदि अपने फार्म की डिटेल में कोई बदलाव करना चाहते हैं तो उसके लिए आज से विकल्प खोल दिए गए हैं। इसके लिए 7 मई तक अभ्यर्थी ई-मित्र के जरिए अपना नाम, जन्मतिथि, फोटो, जेंडर व अन्य संशोधन कर सकेंगे। इस संबंध में विस्तृत सूचना विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है।
संशोधन के लिए ई-मित्र या ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से 500 रुपए का शुल्क जमा करवाना होगा। सभी संशोधन ऑनलाइन ही होंगे। इसके लिए आयोग ने अपने ऑनलाइन पोर्टल https://rpsc.rajasthan.gov.in पर लिंक उपलब्ध करवाया है।
जुलाई में 2025 में होंगी ये परीक्षाएं
आयोग की ओर से जुलाई में तकनीकी सहायक भू-भौतिकी (भूजल विभाग) परीक्षा-2024 तथा बायो केमिस्ट (चिकित्सा शिक्षा विभाग) परीक्षा 2024 का अयोजन दिनांक 7 जुलाई 2025 और कनिष्ठ रसायनज्ञ (भूजल विभाग) परीक्षा 2024 एवं सहायक परीक्षण अधिकारी (सार्वजनिक निर्माण विभाग) परीक्षा 2024 का आयोजन 8 जुलाई को किया जाएगा।
वहीं सहायक निदेशक (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग) परीक्षा 2024 का आयोजन 9 जुलाई 2025 एवं अनुसंधान सहायक (मूल्यांकन विभाग) परीक्षा 2024 का आयोजन 10 जुलाई 2025 को होगा। इन सभी परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थी 7 मई तक अपने फार्म में संशोधन कर सकेंगे।
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया
वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे पर साधा निशाना, दी हद में रहने की सलाह
बोर्ड एग्जाम में टीचर्स को मिला अजीबोगरीब मैसेज, छात्र ने कहा- “साली से शादी करा दूंगा”
लखनऊ के लिए पहला मैच खेलने को तैयार अर्जुन तेंदुलकर
छत्तीसगढ़ के फार्म में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का कहर, 300 सूअरों की मौत
इंटरनेट बंद होने की आशंका के बीच बड़ी खबर: 100, 200, 500 के नए नोट बाजार में आने वाले!
IPL में आज बुमराह vs सूर्यवंशी, सीजन की सबसे बड़ी टक्कर
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर 87 बंदियों को समयपूर्व रिहाई
दलाल स्ट्रीट में गिरावट, फिर भी चमका सर्राफा बाजार; जानें सोना-चांदी के भाव
कोशिश करके देख लो”: पाकिस्तान की धमकी पर Rajnath Singh का सख्त संदेश