हर्ष फायरिंग में पिता ने चला दी गोली, सहरसा में डॉक्टर का बेटा हुआ घायल
बारात के दौरन लोग अक्सर हर्ष फायरिंग करते हैं. कई बार हर्ष फायरिंग गोली किसी को लग जाती है और उसकी मौत हो जाती है. बिहार के सहरसा में भी एक हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है. यहां बारात के दौरान एक डॉक्टर ने हर्ष फायरिंग की. डॉक्टर द्वारा की गई हर्ष फायरिंग में उसके ही बेटे को गोली लग गई. इसके बाद बाद जश्न के माहौल के बीच अफरा-तफरी मच गई.
यह पूरी घटना बुधवार रात को शहर के गंगजला चौक पर स्थित एक प्राइवेट रिजॉर्ट में घटी. गोली लगने से घायल युवक को आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन परिवार वालों ने उसे भर्ती नहीं किया. वो बिना भर्ती किए ही युवक को लेकर चले गए. शादी में आए लोगों ने बताया कि दवा कारोबार से जुड़े व्यक्ति की शादी थी. सुपौल से बारात आई थी. बहुत से डॉक्टर्स शादी में आए थे.
पुलिस को नहीं दी गई फायरिंग की सूचना
लोगों ने बताया कि बारात में आए किसी डॉक्टर ने हर्ष फायरिंग कर दी. गलती से वो गोली डॉक्टर के ही बेटे को जा लगी. बराती और घराती दोनों में पक्षों में बड़ी संख्या में डॉक्टर्स की मौजूदगी थी. फायरिंग की घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई. रिजॉर्ट के संचालक ने भी इस बात की पुष्टि की है कि बारात में हर्ष फायरिंग की गई. हालांकि इस बात की जानकारी पुलिस को किसी ने नहीं दी.
की जा रही है मामले की जांच
सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा पुलिस इस मामले की जानकारी जुटा रही है. रिजॉर्ट मालिक की तरफ से और न ही घायल युवक की ओर से हर्ष फायरिंग को लेकर कोई जानकारी दी गई है. बता दें कि बिहार में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग को लेकर पुलिस सख्त है. हथियार जब्त और लाइसेंस रद्द तक किया जा रहा है. उसके बाद भी बारात में इस तरह की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं.
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया
वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे पर साधा निशाना, दी हद में रहने की सलाह
बोर्ड एग्जाम में टीचर्स को मिला अजीबोगरीब मैसेज, छात्र ने कहा- “साली से शादी करा दूंगा”
लखनऊ के लिए पहला मैच खेलने को तैयार अर्जुन तेंदुलकर
छत्तीसगढ़ के फार्म में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का कहर, 300 सूअरों की मौत
इंटरनेट बंद होने की आशंका के बीच बड़ी खबर: 100, 200, 500 के नए नोट बाजार में आने वाले!
IPL में आज बुमराह vs सूर्यवंशी, सीजन की सबसे बड़ी टक्कर
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर 87 बंदियों को समयपूर्व रिहाई
दलाल स्ट्रीट में गिरावट, फिर भी चमका सर्राफा बाजार; जानें सोना-चांदी के भाव
कोशिश करके देख लो”: पाकिस्तान की धमकी पर Rajnath Singh का सख्त संदेश