पूर्वी चंपारण में तेल टैंकर पलटा, ग्रामीणों ने लूटा तेल
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है. जहां सड़क पर तेल भरा टैंकर पलट गया. टैंकर के पलटने के बाद आसपास के लोग तेल लूटने में लग गए. दरअसल, एक तेल भरा टैंकर गुरुवार की सुबह अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया. तेल भरे टैंकर के सड़क पर पलटने की खबर मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गये और जिसके हाथ में जो भी खाली सामान मिला, तेल को उसमें भरकर लूट ले गए.
पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली इलाके में स्थित छपवा- रक्सौल मुख्य मार्ग पर गुरुवार की सुबह एक तेल भरा टैंकर पलट गया. टैंकर रक्सौल की ओर जा रहा था. बताया जा रहा है कि तेल टैंकर के चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बंगरा गांव के पास तेल टैंकर सड़क से नीचे एक खेत में पलट गया.
तेल लूटने में लगे रहे लोग
तेल भरे टैंकर के पलटने की खबर मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई. तब तक टैंकर से तेल गिरने लगा था. इसके बाद तो वहां मौजूद लोगों में तेल लूटने की होड़ लग गई. जिसके हाथ में जो भी खाली सामान मिला, उसे लेकर टैंकर से तेल भरने के लिए दौड़ पडा. तेल लूटने के लिए स्थानीय लोग अपने-अपने घरों से बाल्टी, डब्बा और बोतल तक लेकर पहुंचने लगे. धीरे-धीरे यह बात क्षेत्र में फैलती चली गई. इसके बाद तो देखते ही देखते ही घटनास्थल पर तेल लेने वाले लोगों की भीड़ जमा हो गई. उसे लूट कर अपने घर ले जाने में जुट गए. हालांकि इसके बाद मिली सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ कोनियंत्रितकिया.
पुलिस ने स्थिति को किया नियंत्रित
स्थानीय पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सड़क हादसे के दौरान एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया था. टैंकर में तेल भार हुआ था. हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और टैंकर के ड्राइवर और हेल्पर को अस्पताल पहुंचाया गया. दोनों को मामूली चोंटे आई हैं.
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया
वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे पर साधा निशाना, दी हद में रहने की सलाह
बोर्ड एग्जाम में टीचर्स को मिला अजीबोगरीब मैसेज, छात्र ने कहा- “साली से शादी करा दूंगा”
लखनऊ के लिए पहला मैच खेलने को तैयार अर्जुन तेंदुलकर
छत्तीसगढ़ के फार्म में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का कहर, 300 सूअरों की मौत
इंटरनेट बंद होने की आशंका के बीच बड़ी खबर: 100, 200, 500 के नए नोट बाजार में आने वाले!
IPL में आज बुमराह vs सूर्यवंशी, सीजन की सबसे बड़ी टक्कर
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर 87 बंदियों को समयपूर्व रिहाई
दलाल स्ट्रीट में गिरावट, फिर भी चमका सर्राफा बाजार; जानें सोना-चांदी के भाव
कोशिश करके देख लो”: पाकिस्तान की धमकी पर Rajnath Singh का सख्त संदेश