दिल्ली हाट में देर रात लगी आग, करोड़ों का नुकसान, जांच जारी
राष्ट्रीय राजधानी के प्रसिद्ध दिल्ली हाट बाजार में बुधवार रात भीषण आग लग गई. इस हादसे में कम से कम 28 से 30 दुकानें जलकर खाक हो गई हैं. दिल्ली अग्निशमन सेवा के अध्यक्ष अतुल गर्ग ने कहा कि दिल्ली हाट बाजार में आग लगने की सूचना करीब 9 बजे मिली. जिसके बाद मौके पर 14 दमकल गाड़ियां भेजी गईं. आग पर काबू पा लिया गया है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
दिल्ली पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने देर रात घटनास्थल का दौरा किया. उन्होंने कहा, ‘जैसे ही मुझे आग की घटना के बारे में पता चला, मैं यहां पहुंचा. करीब 26 दुकानें आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गई हैं. कारीगरों और इन दुकानों को चलाने वालों को नुकसान हुआ है. लेकिन मैं यह कहना चाहूंगा कि हम किसी भी कारीगर को कोई नुकसान नहीं होने देंगे. सरकार उनके साथ खड़ी है.’
‘दुकानों के नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा’
कपिल मिश्रा ने कहा, ‘आग पर काबू पा लिया गया है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. मैंने अपने अधिकारियों को नुकसान का आकलन करने को कहा है. आग के कारणों की जांच की जाएगी. दुकानों के नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा. यह हमारी जिम्मेदारी है. दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने मुझे यह जिम्मेदारी दी है. सरकार कारीगरों के साथ खड़ी है.’
सालों की मेहनत एक झटके में हो गई खत्म
दिल्ली हाट बाजार में आग लगने के बाद धुएं का गुबार उठता दिखा और आग की लपटें आकाश की ओर उठती नजर आईं. आग ने इस लोकप्रिय कला एवं शिल्प बाजार के कई स्टॉल को अपनी चपेट में ले लिया. एक दुकानदार ने दावा किया कि आग में कम से कम 10 करोड़ रुपए का सामान नष्ट हो गया है. उन्होंने कहा, ‘हमें नहीं पता आग कैसे लगी, लेकिन हम कुछ भी नहीं बचा सके. वर्षों की मेहनत एक झटके में खत्म हो गई.’ आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. माना जा रहा है कि यह शॉर्ट सर्किट है.
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव