मंडोर मंडी इलाके में छापेमारी कर पुलिस ने 7.50 लाख के जाली नोट किए जब्त
जोधपुर.शहर की मंडोर मंडी स्थित एक मकान में नकली नोट छापने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। डीएसटी ईस्ट टीम ने कार्रवाई करते हुए 7 लाख 50 हजार रुपये के जाली नोट बरामद किए हैं। साथ ही मौके से नोट छापने की मशीनें, कलर प्रिंटर, सॉफ्टवेयर, विशेष प्रकार का कागज, स्टीकर, रंग और रसायन भी जब्त किए गए हैं।
इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी श्रवण आचार्य को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से इस गैरकानूनी गतिविधि में लिप्त था और मंडी क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में नकली नोट खपाने का प्रयास करता था। सूचना मिलने पर डीसीपी ईस्ट आलोक श्रीवास्तव स्वयं मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की निगरानी की। छापेमारी महामंदिर थाना क्षेत्र में की गई, जहां आरोपी के मकान से नकली नोट बनाने से जुड़ा पूरा सेटअप बरामद हुआ।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि नकली नोटों का यह नेटवर्क जोधपुर के अलावा अन्य जिलों में भी फैला हो सकता है। डीसीपी श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके बयान के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। जब्त सामग्री को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
सूत्रों के अनुसार यह गिरोह मंडी में आने वाले ग्रामीणों को निशाना बनाकर 500 रुपये के नकली नोट खपाने की फिराक में था। ये ग्रामीण अपने उत्पाद बेचने या किराने का सामान खरीदने आते हैं और अक्सर नकली नोटों की पहचान नहीं कर पाते। हालांकि इससे पहले ही डीएसटी टीम ने कार्रवाई कर पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया।
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
IB कर्मी अंकित शर्मा हत्याकांड में सजा का इंतजार, ताहिर हुसैन मामले में सुनवाई टली
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य का PM मोदी से आग्रह, बोले- युवाओं से सीधे जुड़ें
वकील दंपती के साथ कथित जातीय भेदभाव, ₹35 हजार जुर्माना और सामूहिक दावत का दबाव
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात