जयपुर पहुंचे शिवराज सिंह और सीएम मोहन यादव, डॉ. पूनिया के बेटे-बहू को दिया आशीर्वाद
जयपुर. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व केंद्रीय कृषि मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा हरियाणा प्रभारी, भाजपा राजस्थान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया के जयपुर आवास पहुंचकर उनके पुत्र महीप और पुत्रवधू सिप्पी को सुखमय, खुशहाल, मंगलमय दांपत्य जीवन के लिये आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर सतीश पूनिया ने शॉल-साफा ओढ़ाकर मोहन यादव व शिवराज चौहान का स्वागत-सत्कार किया। उन्होंने कहा कि जयपुर स्थित निज आवास पर पधारे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री एवं मेरे मित्र डॉ. मोहन यादव से आत्मीय भेंट हुई इस दौरान विद्यार्थी परिषद से लेकर पार्टी से जुड़े अनेकों संस्मरण ताजा हो गए, डॉ. मोहन जनता के सच्चे सेवक हैं।
डॉ. पूनिया ने शिवराज सिंह चौहान से भेंट को लेकर कहा कि जनप्रिय केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भाई शिवराज सिंह चौहान के साथ काम करने का मौका मिला, उनका सान्निध्य हमेशा प्रेरणा देने वाला है। आज जयपुर पधारकर शिवराज चौहान ने नवयुगल महीप एवं सिप्पी को आशीष दिया इसके लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त
हाईवे पर दर्दनाक हादसा, तीन गाड़ियों की भिड़ंत में गई दो लोगों की जान
धनबाद में दर्दनाक सड़क दुर्घटना, तीन वाहनों की टक्कर से दो की मौत, अफरा-तफरी का माहौल
सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुले, बोलीं- 'ऐसा लगता है जैसे आप...'
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
यमुनानगर में महिला से दुष्कर्म का आरोप, बाइक पर बैठाकर सुनसान खेतों में ले गया आरोपी