गर्मी में रोज़ पिएं संतरे का जूस, एक महीने में दिखेंगे 6 बड़े फायदे
गर्मी का मौसम अपने साथ कई सारी परेशानियां लेकर आता है। इस दौरान कई मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। दरअसल, इन दिनों बॉडी को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में लोग रसीले और मौसली फलों के अलावा हरी सब्जियों को डाइट में शामिल करते हैं। ये आपके शरीर को पोषित करने का काम करते हैं। संतरा भी उन्हीं फलों में से एक है। इसमें विटामिन ए, सी, ई और आयरन जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। संतरे के जूस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, गर्मियों में त्वचा और शरीर दोनों को फ्रेश रखते हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में गर्मी में संतरे का जूस पीने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से-
शरीर को रखे हाइड्रेटेड : गर्मी के मौसम में पसीना अधिक आता है, जिससे शरीर में पानी की कमी होना ताे आम बात है। ऑरेंज जूस में भरपूर मात्रा में पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इससे आप दिनभर तरोताजा महसूस करते हैं।
इम्युनिटी मजबूत करे : संतरा विटामिन सी का एक बेहतरीन स्रोत है। गर्मियों में वायरल संक्रमण, सर्दी-जुकाम और अन्य बीमारियों से बचाव के लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत होना जरूरी है। ऐसे में संतरे का जूस रोजाना पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इससे आप बीमारियों से बचे रहते हैं।
एनर्जी बूस्टर : गर्मी में बुहत थकान हो जाती है। संतरे के जूस में मौजूद नेचुरल शुगर और कार्बोहाइड्रेट शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं। एक ग्लास ताजे ऑरेंज जूस से आप दिनभर तरोताजा महसूस कर सकते हैं।
त्वचा को बनाए ग्लोइंग और हेल्दी : संतरे में पाए जाने वाले विटामिन आपकी त्वचा की खूबसूरती को निखारने का काम करते हैं। गर्मी के माैसम में अगर आपके चेहरे की रंगत गायब हो गई है ताे आपको संतरे का जूस जरूर पीना चाहिए। इसमें मौजूद एंटी एजिंग गुण खून को साफ करते हैं। साथ ही एक्ने पिंपल्स की समस्या को दूर करते हैं।
डाइजेशन सुधारे : गर्मियों में अपच और पेट से जुड़ी समस्याएं होना तो आम बात है। संतरे के जूस में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। इससे खाना आसानी से पच जाता है। कब्ज जैसी परेशानियों से भी राहत दिलाने में मददगार है।
दिल को रखता है स्वस्थ : ऑरेंज जूस में पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये ब्लड प्रेशर काे कंट्रोल करते हैं। साथ ही ये दिल को स्वस्थ बनाए रखने में भी मददगार हैं।
61 पेज के आदेश से मची हलचल, हाईकोर्ट ने दागी वकीलों के मामलों पर बनाई नई व्यवस्था
राहुल की मौत का जिम्मेदार कौन? अवैध ब्रेकर और प्रशासनिक चुप्पी पर परिजनों का सवाल
अमेरिकी सीनेट में H-1B को लेकर नया बिल, क्या भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स की बढ़ेंगी मुश्किलें?
टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया का डिप्लोमैटिक स्टॉप, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मुलाकात
भोपाल मेट्रो को मिली रफ्तार, अब हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन; 4 नई ट्रेनों को हरी झंडी
नितेश तिवारी की 'रामायण' पर दीपिका चिखलिया का रिएक्शन, साई पल्लवी को लेकर तोड़ी चुप्पी
'बदला हुआ कश्मीर दुनिया को दिखाइए', उमर अब्दुल्ला की अपील पर इम्तियाज अली का बड़ा बयान
झमाझम बारिश से धनबाद में बदला मौसम का मिजाज, जल्द पूरा होगा मानसूनी कोटा
ईरान में फंसे तीन नेवी अफसरों की रिहाई की मांग, हाईकोर्ट 27 जुलाई को करेगा सुनवाई
विराट-हेड विवाद पर आया बड़ा बयान, पत्नी को मिली गालियों पर बोले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज