छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी रजिस्ट्रेशन और अवैध कब्जे वाले 400 लोगो को भेजा नोटिस, इनमे व्यापारियों की संख्या सबसे ज्यादा
रायपुर: छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने प्रदेश भर में वक्फ संपत्तियों को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। फर्जी रजिस्ट्रेशन और 500 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति पर अवैध कब्जे के मामलों में करीब 400 लोगों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इस कार्रवाई की जद में राजधानी रायपुर के नामी-गिरामी कारोबारियों समेत कई लोग आए हैं। वक्फ बोर्ड ने रायपुर के मालवीय रोड स्थित कई नामी दुकानों के संचालकों को नोटिस भेजा है। इस सूची में लक्ष्मी इलेक्ट्रॉनिक्स, एवन बेकरी, सुप्रीम फुटवियर, पगारिया ज्वेलर्स, महेश रुई भंडार, मोहम्मद साजिद (सिविल लाइन) और मिर्जा बेग समेत एक दर्जन से ज्यादा नाम शामिल हैं। इन सभी पर वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर कब्जा करने या फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराने का आरोप है।
किराया चुकाओ नहीं तो बेदखल कर देंगे
वक्फ : वक्फ बोर्ड के चेयरमैन ने साफ कहा है कि वक्फ संपत्तियों (वक्फ बोर्ड संपत्ति) पर काबिज सभी लोगों को 21 दिन के अंदर किराया अनुबंध पर सहमति देनी होगी। जो लोग तय समय सीमा में किराया चुकाने को तैयार होंगे, उनसे अनुबंध पर हस्ताक्षर करवाए जाएंगे। जो सहमत नहीं होंगे, उन्हें संपत्ति से बेदखल कर दिया जाएगा। कलेक्टर गाइडलाइन के अनुसार किराया दरें तय होंगी : वक्फ बोर्ड चेयरमैन ने यह भी कहा कि वक्फ संपत्तियों (वक्फ बोर्ड संपत्ति) पर किसी भी हालत में अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। कलेक्टर गाइडलाइन के अनुसार किराया दरें तय की जाएंगी। वक्फ चेयरमैन ने कहा कि नोटिस जारी करने से पहले सभी दस्तावेजों की गहनता से जांच की गई है। उन्होंने दावा किया कि जो लोग कह रहे हैं कि संपत्ति वक्फ की नहीं है, उनका तर्क पूरी तरह गलत है। फर्जी रजिस्ट्रेशन कराकर संपत्ति बेची गई है, जबकि अधिकांश कब्जेदार खुद कभी किराएदार रहे हैं।
वक्फ संपत्तियों पर सर्वे का क्या असर हुआ?
नई वक्फ नीति और केंद्र सरकार द्वारा कराए जा रहे सर्वे के तहत छत्तीसगढ़ में वक्फ संपत्तियों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। इस सर्वे में पता चला है कि 500 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्तियां फर्जी रजिस्ट्री या अवैध कब्जे में हैं। इस तथ्य के आधार पर वक्फ बोर्ड ने पूरे प्रदेश में कार्रवाई तेज कर दी है।
राज्य में वक्फ संपत्तियों का विवरण
रायपुर: 832 संपत्तियां
बिलासपुर: 1401 संपत्तियां
दुर्ग: 125 संपत्तियां
बस्तर: 55 संपत्तियां
कोरबा: 44 संपत्तियां
राजनांदगांव: 300 संपत्तियां
धमतरी: 312 संपत्तियां
गरियाबंद: 943 संपत्तियां
सरगुजा: 226 संपत्तियां
सूरजपुर: 354 संपत्तियां
कुल मिलाकर राज्य में 5,000 से अधिक वक्फ संपत्तियां पंजीकृत हैं, जिनकी सुरक्षा वक्फ बोर्ड की प्राथमिकता है।
बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली