उधर दिल्ली जल रही थी, इधर नेता सुन रहे थे 'मन की बात' – सौरभ भारद्वाज का तंज
बवाना की झुग्गियों में लगी भीषण आग के दौरान दिल्ली सरकार की निष्क्रियता पर आम आदमी पार्टी ने जमकर हमला बोला है। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने सीएम रेखा गुप्ता और मंत्रियों पर आरोप लगाया कि वे घटनास्थल से महज 10 मिनट की दूरी पर मन की बात सुन रहे थे लेकिन पीड़ितों की मदद के लिए नहीं पहुंचे। उन्होंने इस आग के पीछे भू-माफिया का हाथ बताया है।
बवाना में लगी आग की घटना पर सौरभ भारद्वाज ने उठाए सवाल
बवाना की झुग्गियों में लगी भीषण आग की घटना पर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार पर जमकर हमला बोला है। आप नेता और पू्र्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएम रेखा गुप्ता और उनके मंत्रियों पर जमकर वार किया।
भारद्वाज ने कहा- बीजेपी सरकार के समाज कल्याण मंत्री की विधानसभा बवाना की झुग्गियों में कल आग लगी लेकिन सरकार ने इस घटना की कोई सुध नहीं ली। घटनास्थल से मात्र 10 मिनट की दूरी पर CM रेखा गुप्ता और मंत्री ‘मन की बात’ सुन रहे थे लेकिन वह घटनास्थल पर नहीं पहुंचे।
जमीन पर भू-माफिया करना चाहते हैं कब्जा: भारद्वाज
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इस जमीन पर एक भू-माफिया कब्जा करना चाह रहा है और बताया जा रहा है कि इसीलिए यह आग लगवाई है। इस जमीन पर निर्माण भी शुरू हो गया है। इस आगजनी की सूचना मिलने के बाद समय पर फायर ब्रिगेड और पुलिस तथा अन्य सहायता क्यों नहीं पहुंची?
अमेरिकी सीनेट में H-1B को लेकर नया बिल, क्या भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स की बढ़ेंगी मुश्किलें?
टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया का डिप्लोमैटिक स्टॉप, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मुलाकात
भोपाल मेट्रो को मिली रफ्तार, अब हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन; 4 नई ट्रेनों को हरी झंडी
नितेश तिवारी की 'रामायण' पर दीपिका चिखलिया का रिएक्शन, साई पल्लवी को लेकर तोड़ी चुप्पी
'बदला हुआ कश्मीर दुनिया को दिखाइए', उमर अब्दुल्ला की अपील पर इम्तियाज अली का बड़ा बयान
झमाझम बारिश से धनबाद में बदला मौसम का मिजाज, जल्द पूरा होगा मानसूनी कोटा
ईरान में फंसे तीन नेवी अफसरों की रिहाई की मांग, हाईकोर्ट 27 जुलाई को करेगा सुनवाई
विराट-हेड विवाद पर आया बड़ा बयान, पत्नी को मिली गालियों पर बोले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज
ऑटो चालक पर जानलेवा हमला, CCTV के सहारे आरोपियों तक पहुंचने में जुटी पुलिस
लापरवाही का खामियाजा: स्कूल की जर्जर दीवार से घायल हुआ छात्र