लापता बेटी की तलाश के लिए एक मां से मांगीं 20 हजार रुपए की घूस, एसएसपी ने सख्त कार्रवाई करते हुए ASI को किया सस्पेंड
बिलासपुर: न्यायिक राजधानी बिलासपुर में पुलिस को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मां अपनी लापता नाबालिग बेटी को ढूंढने के लिए पिछले चार महीने से थाने के चक्कर लगा रही है. थाने में तैनात एएसआई ने पीड़ित मां की मदद करने की बजाय बेटी को ढूंढ़ने और लाने के नाम पर 20 हजार रुपये की मांग की. पीड़ित महिला द्वारा पैसे देने का वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने एएसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. बेबस मां से रिश्वत लेने का यह पूरा मामला कोटा थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि कोटा क्षेत्र में रहने वाली एक महिला की 16 वर्षीय नाबालिग बेटी पिछले चार महीने से लापता है.
महिला ने अपनी बेटी की काफी तलाश की लेकिन वह नहीं मिली. जिसके बाद उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई. जिस पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि पुलिस जांच में पता चला कि नाबालिग लड़की राजस्थान में है. बेटी के राजस्थान में होने का पता चलने के बाद पीड़ित मां थाने पहुंची और पुलिस अफसरों से बेटी को लाने की गुहार लगा रही थी। इस दौरान थाने में तैनात एएसआई हेमंत पटले ने महिला से 20 हजार रुपए की मांग करते हुए कहा कि राजस्थान जाने में पैसे लगेंगे। एएसआई ने तर्क दिया कि उसे राजस्थान जाकर अपनी बेटी को ढूंढना होगा। उसके साथ कम से कम तीन और पुलिसकर्मी जाएंगे। वहां रहने-खाने के लिए पैसे लगेंगे।
एएसआई की इस मांग के बाद महिला ने 20 हजार की रिश्वत दे दी। जिसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो में महिला पैसे देती नजर नहीं आ रही है। वीडियो में महिला अपने बेटे से पूछ रही है कि उसने पैसे देते हुए वीडियो बनाया या नहीं। जिस पर उसका बेटा कह रहा है कि पैसे देते समय पुलिसकर्मी ने उसे भगा दिया था, जिसके कारण वह वीडियो नहीं बना सका। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने इसे गंभीरता से लिया है। उन्होंने महिला से पैसे लेने वाले एएसआई हेमंत पटले को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया है।
राहुल की मौत का जिम्मेदार कौन? अवैध ब्रेकर और प्रशासनिक चुप्पी पर परिजनों का सवाल
अमेरिकी सीनेट में H-1B को लेकर नया बिल, क्या भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स की बढ़ेंगी मुश्किलें?
टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया का डिप्लोमैटिक स्टॉप, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मुलाकात
भोपाल मेट्रो को मिली रफ्तार, अब हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन; 4 नई ट्रेनों को हरी झंडी
नितेश तिवारी की 'रामायण' पर दीपिका चिखलिया का रिएक्शन, साई पल्लवी को लेकर तोड़ी चुप्पी
'बदला हुआ कश्मीर दुनिया को दिखाइए', उमर अब्दुल्ला की अपील पर इम्तियाज अली का बड़ा बयान
झमाझम बारिश से धनबाद में बदला मौसम का मिजाज, जल्द पूरा होगा मानसूनी कोटा
ईरान में फंसे तीन नेवी अफसरों की रिहाई की मांग, हाईकोर्ट 27 जुलाई को करेगा सुनवाई
विराट-हेड विवाद पर आया बड़ा बयान, पत्नी को मिली गालियों पर बोले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज
ऑटो चालक पर जानलेवा हमला, CCTV के सहारे आरोपियों तक पहुंचने में जुटी पुलिस