पटना यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच विवाद के बाद बम धमाके, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आई है. यहां प्रतिष्ठित पटना यूनिवर्सिटी (Patna University) में एक के बाद एक बमबाजी (Bomb) की कई घटना हुई. बमबाजी के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. मिली जानकारी के अनुसार, पटना यूनिवर्सिटी के क्वींडिश और मिंटो हॉस्टल के छात्रों के बीच विवाद चल रहा था. वह विवाद बीती रात अचानक बढ़ गया. दोनों ही हॉस्टल के छात्रों के बीच मारामारी भी हुई. फिर इसके बाद हॉस्टल के छात्रों ने शनिवार को देर रात 1:30 बजे के करीब एक के बाद एक चार बम फोड़े. बम फोड़ने के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया और हड़कंप मच गया.
बताया जा रहा है कि पुराने विवाद में पहले छात्रों के बीच बहस बाजी हुई. उसके बाद से ईंट पत्थर भी चलाए गए. फिर बम फेंके गए. एक के बाद एक चार बम फोड़े जाने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पीर बहोर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है कि स्थानीय पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में भी लिया है. सभी छात्रों से पुलिस पूछताछ भी कर रही है.
किस बात को लेकर हुआ विवाद?
हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विवाद किस बात को लेकर हुआ जो बमबाजी तक पहुंच गया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएग. पुलिस और स्थानीय प्रशासन पूरे घटना की गंभीरता से जांच कर रहा है. फिलहाल घटना के बाद तनाव बना हुआ है.
दिल्ली पुलिस का दावा, CJP प्रदर्शन को लेकर पाकिस्तानी अकाउंट्स से फैलाया गया फर्जी प्रचार
देवेंद्र फडणवीस के दिल्ली जाने की चर्चा के बीच अमृता फडणवीस का बड़ा बयान
इंडोनेशिया में लापता नाव की खोज जारी, 11 विदेशी पर्यटकों का अब तक नहीं मिला सुराग
राजस्थान-गुजरात सीमा पर चांदीपुरा वायरस का खतरा, निगरानी बढ़ाई गई
NEET विवाद पर राहुल गांधी का हमला, बोले- धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी
पुलिस की बोलेरो लेकर भागा शराबी, सड़क पर आठ लोगों को मारी टक्कर; TI ने तोड़ी चुप्पी
रेलवे स्टेशन पर हंगामा, RPF पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर शख्स ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा
विभागीय जांच में नहीं मिले आरोपों के सबूत, पूर्व विजिलेंस प्रमुख की बहाली
'आदिपुरुष' विवाद पर पहली बार खुलकर बोले मनोज मुंतशिर, कहा- सबसे बड़ी गलती थी
नाबार्ड सर्वे का खुलासा: गांवों में कमाई ठहरी, बढ़ते खर्च ने बिगाड़ा बजट