झारखंड में महिलाओं की सुरक्षा हुई फेल, हर दिन दरिंदगी की नई घटना
झारखंड सरकार एक तरफ बेटियों को पढ़ने और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए ‘मईया सम्मान योजना’ सहित कई जनकल्याणकारी योजना चला रही है. वहीं दूसरी तरफ सरकार राज्य में बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा करने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है. हर दिन राज्य के किसी न किसी जिले में महिलाओं और नाबालिग बेटियों को दरिंदे अपनी हवस का शिकार बना रहें और हत्या जैसे खौफनाक वारदात को अंजाम दे रहे हैं.
गुमला जिला में एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया. वहीं दूसरी तरफ इस घटना से प्रशासन में खलबली मचा गई. दरअसल, गुमला जिला के सदर थाना क्षेत्र के टुकु टोली स्थित एक खेत में एक युवती का शव मिला. युवती की हत्या गला रेत कर की गई. वहीं हत्या के बाद उसकी लाश को पेट्रोल डालकर जला दिया गया. लगभग 20 से 22 वर्षीय युवती की अधजली लाश मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया.
दुष्कर्म कर शव को जलाया
शव को देख यह आशंका जताई जा रही कि युवती के साथ पहले दुष्कर्म किया गया, फिर उसकी बेरहमी से गला रेत कर हत्या कर दी गई. इसके बाद पहचान छुपाने के उद्देश्य से हैवानियत की सारी हदों को पार करते हुए उसकी लाश को जलाने का प्रयास किया गया. युवती की लाश बुरी तरफ जल हुई पाई गई है. वहीं शव के शिनाख्त में पुलिस जुट गई है.
प्रेम-प्रसंग में हुई हत्या
मामले के खुलासे के लिए पुलिस की एक टीम का भी गठन कर दिया गया. फिलहाल इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चा और आशंका व्यक्त की जा रही है कि प्रेम प्रसंग या फिर किसी अन्य वजह से दरिंदों ने बेरहमी से मौत के घाट उतारा है.
वहीं इस घटना से महज कुछ दिन पहले ही राज्य के खूंटी जिले के कर्रा थाना अन्तर्गत मुरहू इलाके से एक युवती की इसी तरह से बेरहमी से हत्या कर, उसके लाश को दरिंदो के द्वारा जला दिया गया था.
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश