पुराने वाहनों की एंट्री पर रोक, दिल्ली बॉर्डर पर हाईटेक कैमरों की नजर
दिल्ली सरकार ने प्रदूषण को कम करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि दिल्ली के सभी बॉर्डर एंट्री पॉइंट्स पर ऑटोमेटेड नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरे लगाए जाएंगे. ये कैमरे वाहनों की नंबर प्लेट को पहचानकर यह जांच करेंगे कि क्या वाहन दिल्ली में प्रवेश करने के लिए ऑथराइज्ड है या नहीं. ANPR कैमरे पुराने और अनुपयुक्त वाहनों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकेंगे, जिससे प्रदूषण कम होगा.
अगर कोई वाहन दिल्ली में प्रवेश करने के लिए अधिकृत नहीं है, तो वाहन मालिक को SMS और WhatsApp के माध्यम से अलर्ट मैसेज भेजा जाएगा. मंत्री ने कहा कि यह पहल दिल्ली के चारों ओर एक प्रदूषण शील्ड बनाएगी, जो प्रदूषण को उसके मूल स्रोत पर ही रोकने में मदद करेगी.दिल्ली सरकार पर्यावरण एक्शन प्लान 2025-26 तैयार कर रही है, जिसमें प्रदूषण नियंत्रण और वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए कई तकनीक-आधारित पहल शामिल हैं.
ANPR कैमरों से होगी निगरानी
पुराने वाहनों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए ANPR कैमरों का उपयोग किया जाएगा. वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए कई पहल की जाएंगी, जिनमें वृक्षारोपण, ठोस और निर्माण अपशिष्ट प्रबंधन, और जल छिड़काव वाहन शामिल हैं. प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार कई तरह की योजना बना रही है, जो भविष्य में दिल्ली के प्रदूषण को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी. मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई में सक्रिय, सटीक और लोगों पर केंद्रित है.
क्लाउड-सीडिंग पर तैयारी में सरकार
पर्यावरण मंत्री सिरसा ने कहा कि सरकार का लक्ष्य दिल्लीवासियों को साफ हवा देना है और इसके लिए हम हर स्तर पर काम कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि कृत्रिम बारिश के लिए क्लाउड-सीडिंग प्रस्ताव अंतिम चरण में है. कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद संबंधित विभागों से एनओसी लेने की प्रक्रिया शुरू होगी.
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश