इटावा में मासूम पर जंगली कुत्तों का हमला, चार वर्षीय सौम्या की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले की भरथना तहसील क्षेत्र के ग्राम नगला सतनू से एक खौफनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया. खेत से घर लौट रही चार वर्षीय मासूम बच्ची सौम्या को झाड़ियों में छिपे जंगली कुत्तों ने नोंच-नोंच कर मौत के घाट उतार दिया. बच्ची की चीख-पुकार सुनने वाला वहां कोई नहीं था और थोड़ी ही देर में उसकी दर्दनाक मौत हो गई.
मृतका सोम्या गांव निवासी विपिन जाटव की इकलौती बेटी थी. घटना के समय विपिन खेत में मूंगफली की निराई कर रहा था. दोपहर के समय सोम्या अपने पिता के पास खेत में पहुंची थी. कुछ देर खेलने और रुकने के बाद वह अकेले घर की ओर लौट रही थी, तभी रास्ते में छिपे जंगली कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया. बच्ची के शरीर को कुत्तों ने कई जगहों से नोंच डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
बच्ची का क्षतविक्षत मिला शव
शाम को जब विपिन खेत से घर पहुंचा और पत्नी रेखा से बातचीत की तो पता चला कि सोम्या अभी तक घर नहीं पहुंची है. दोनों घबरा गए और ग्रामीणों के साथ मिलकर इधर-उधर खोजबीन शुरू की गई. कुछ ही देर में बच्ची का शव खेत के पास झाड़ियों में क्षतविक्षत हालत में मिला. इस दृश्य को देख परिजन और ग्रामीण बेसुध हो गए.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया. मौके पर एसपी ग्रामीण सतपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान और साम्हों चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
कुत्तों के आतंक की दी जानकारी
गांव वालों ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब कुत्तों ने हमला किया हो. ग्रामीण राजू ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्हीं कुत्तों ने उसके घर के बाहर बंधे दो बकरी के बच्चों पर भी हमला किया था, लेकिन शोर मचाकर उन्हें बचा लिया गया था. गांव के अन्य निवासियों ने बताया कि कुत्तों का यह झुंड अक्सर बच्चों और पशुओं पर हमला करता है, जिससे लोगों में भय का माहौल है.
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश