जोधपुर में सिटी बसों पर मजिस्ट्रेट का सख्त आदेश, यात्री सुरक्षा को लेकर उठाए गए कदम
जोधपुर. शहर की सड़कों पर लंबे समय से खौफ बन चुकी सिटी बसों पर आखिरकार मोबाइल मजिस्ट्रेट दिली चौधरी की टीम ने नकेल कसी। इससे सिटी बसों के संचालकों में हड़कंप मच गया। गुरुवार को टीम ने मनमर्जी से चलती रुकती, नो पार्किंग और अन्य यातायात नियमों को तोड़ने वाली 100 से सिटी बसों व अन्य वाहनों के चालान काटे। तीन गाड़ियां सीज भी की गईं। उल्लेखनीय है कि शहर में बेलगाम और तेज रफ्तार से दौड़ती सिटी बसों का पूरे शहर में आतंक बना हुआ था। इनके बारे में जानकारी मिली तो इन पर अंकुश लगाने के लिए मोबाइल मजिस्ट्रेट चौधरी टीम के साथ शहर में निकल पड़े। उन्होंने शहर के रेलवे स्टेशन क्षेत्र, महात्मा गांधी अस्पताल रोड, सोजती गेट, जालोरी गेट , शनिश्चरजी का थान व चौपासनी रोड पर एक के बाद एक औचक कार्रवाई करनी शुरू की। सिटी बस ऑपरेटर्स में हड़कंप मच गया।
बचकर निकलने की कोशिश की
मोबाइल मजिस्ट्रेट द्वारा कार्रवाई किए जाने की सूचना कुछ ही देर में पूरे शहर के सिटी बस ऑपरेटर्स में फैल गई। बचने के लिए कई संचालकों ने बचकर निकलने की कोशिश शुरू कर दी। तय स्पीड और तय संख्या में ही सवारियां बिठानी शुरू कर दी। इसके बावजूद टीम ने इस अभियान के दौरान सौ से भी अधिक वाहनों के चालान किए।
मोबाइल मजिस्ट्रेट ने यातायात पुलिस के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर तेज रफ्तार से गाड़ियां चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान रीडर रूपदान चारण, सीआई रामसिंह चरण व हैड कॉन्स्टेबल तरुण विश्नोई भी टीम में शामिल रहे।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक