जयपुर में पड़ासोली गांव के पास NH-48 पर बड़ा सड़क हादसा, 12 घायल
जयपुर: जयपुर जिले के दूदू क्षेत्र में शुक्रवार को NH-48 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दूदू के पड़ासोली गांव के पास हुए इस हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर चीखपुकार मच गयी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक ट्रेलर और सवारियों से भरी कार के बीच टक्कर के बाद वाहन अनियंत्रित हो गए, जिसके चलते 5-6 अन्य बड़े वाहन आपस में टकरा गए।
जानकारी के मुताबिक, घायलो में ज्यादातर लोग दूदू स्थित सोलर कंपनी के कार्मिक हैं. कार्मिक सुबह पडासोली से दूदू कंपनी आ रहे थे. तभी एक वाहन की भिड़ंन्त के बाद असंतुलित होकर 7 वाहन टकरा गए. इसी के चलते यह हादसा हो गया. वहीं, हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस अब क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर जाम खुलवाने की कोशिश शुरू की। पुलिस के अनुसार, हादसे की जांच की जा रही है और टक्कर का सटीक कारण पता लगाया जा रहा है।
जौहर यूनिवर्सिटी पर फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर लगी रोक
पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा
हवाई सफर में हड़कंप, दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं