कमांड अस्पताल लखनऊ में भर्ती कर्नल एसपी सिंह, कैब ड्राइवर और साथियों ने की पिटाई
सेना से रिटायर्ड कर्नल एसपी सिंह से कैब ड्राइवर और उसके साथियों के द्वारा की गई मारपीट की घटना में रिटायर्ड कर्नल के सिर में चोट आई हैं. वह कमांड अस्पताल लखनऊ में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है. रिटायर्ड कर्नल की तहरीर पर उन्नाव के अचलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. घटना को लेकर लोगों की अलग-अलग राय देखने को मिल रही है. ऐसे में घटना क्यों और कैसे हुई थी, इसके बारे में हमने फोन पर कर्नल से बातचीत की, जिसमें उन्होंने पूरे घटनाक्रम का जिक्र किया.
सेना से रिटायर्ड कर्नल एसपी सिंह के मुताबिक, वह पांच अप्रैल की रात एक पार्टी में भाग लेने उन्हें लखनऊ जाना था, इसके लिए उन्होंने अपने एक जानने वाले की मदद से एक कैब बुक थी. कैब को वासिफ राजा नाम का युवक चला रहा था. कर्नल एसपी सिंह ने बताया कि वह अकेले थे और कार की पीछे की सीट पर बैठकर मोबाइल से वक्फ से जुड़ी न्यूज देख रहे थे. इतने में ही कैब ड्राइवर बहस करने लगा. यही नहीं उसने अपने साथियों को लाइव लोकेशन शेयर कर बुला लिया.
सही तथ्य लाए जाएं सामने- रिटायर्ड कर्नल
रिटायर्ड कर्नल के अनुसार, बहस के दौरान मारपीट की गई थी, जिससे उनके सिर पर चोट लगी और वह बेहोश हो गए. जब आंख खुली तो इलाके की पुलिस भी मौके पर मौजूद थी. रिटायर्ड कर्नल ने कहा कि जो वीडियो बनाकर वायरल किए गए, वह मोटिवेटेड हैं. साथ ही कहा कि इस मामले सही तथ्य सामने नहीं लाए जा रहे हैं. गुमराह किया जा रहा है.
कैब ड्राइवर की क्या थी मंशा, क्यों बुलाया साथियों को?
एसपी सिंह ने कहा कि मैं 35 साल सेना में नौकरी कर रिटायर हुआ हूं. साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि कैब ड्राइवर ने क्यों अपनी लोकेशन शेयर की, उसने अपने साथियों को क्यों बुलाया, आखिर उसकी मंशा क्या थी, इस मामले की जांच होनी चाहिए, जिससे सही तथ्य सामने आ सकें. हालांकि रिटायर्ड कर्नल ने बताया कि उन्होंने ड्रिंक की थी, लेकिन सामान्य स्थिति में थे.
कमांड अस्पताल में भर्ती
रिटायर्ड कर्नल एसपी सिंह ने बताया कि सेना के कमांड अस्पताल में मैं भर्ती हूं. सिर का सिटी स्कैन किया गया है. रिपोर्ट आनी बाकी है. इस घटना के बाद मैं मानसिक रूप से थक चुका हूं. मैं नहीं चाहता कि घटना को तूल दिया जाए.
मुकदमा दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार
वहीं एएसपी अखिलेश सिंह ने बताया कि इस मामले में रिटायर्ड कर्नल की तहरीर पर अचलगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था. इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर चुकी है और उन्हें जेल भी भेजा जा चुका है. एएसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
हवाई सफर में हड़कंप, दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
केस वापसी पर कब आएगा आदेश? जानिए आगे की कानूनी प्रक्रिया
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात