118 वर्करों की तबीयत एक साथ बिगड़ी, गुजरात पुलिस ने शुरू की जांच – सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई
गुजरात के सूरत से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक डायमंड कंपनी के वॉटर कूलर में किसी ने जहरीला पदार्थ मिला दिया, जिससे कंपनी के 118 कर्मचारी बीमार पड़ गए. आनन फानन में सभी बीमार कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां इलाज के बाद सभी कर्मचारियों के हालात सामान्य हैं. फिलहाल किसी की हालत गंभीर नहीं है लेकिन उन्हें निगरानी में रखा गया है.
पुलिस का कहना है कि किसी ने कंपनी के कर्मचारियों को निशाना बनाकर पीने के पानी में जहरीला पदार्थ मिला दिया था, जिससे कर्मचारियों की तबीयत खराब हुई थी. यह घटना एक फटे हुए प्लास्टिक बैग के वॉटर कूलर में तैरते मिलने से हुई.
डीसीपी आलोक कुमार ने बताया कि कपोदरा इलाके में मिलेनियम कॉम्प्लेक्स स्थित अनभ जेम्स के कर्मचारियों को एहतियात के तौर पर चिकित्सा जांच के लिए कंपनी के मालिक द्वारा दो अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया. उन्होंने कहा कि कर्मचारियों में से किसी में भी जहर के दुष्प्रभाव संबंधी कोई समस्या नहीं है, लेकिन उन्हें अस्पतालों में निगरानी में रखा गया है.
CCTV के जरिए की जा रही आरोपी की पहचान
पुलिस अधिकारी ने कहा, यह कीटनाशक से भरा एक फटा हुआ प्लास्टिक बैग था, इसलिए पानी में कुछ मात्रा में जहरीला पदार्थ मिला होगा, जिसे कर्मचारियों ने पी लिया. कुमार ने कहा कि फोरेंसिक टीम पड़ताल कर रही है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. पुलिस द्वारा 5 टीमों का गठन किया गया है, सभी टीमें काम में लगी हुई हैं. वॉटर टैंक के पास लगे सीसीटीवी के जरिए आरोपी की पहचान की जा रही है.
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
केस वापसी पर कब आएगा आदेश? जानिए आगे की कानूनी प्रक्रिया
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात
राजकोट एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से मुंबई जा रही थी फ्लाइट