मुजफ्फरपुर में पीड़ित ने रेलवे के खिलाफ किया 50 लाख रुपये के मुआवजे का दावा, महाकुंभ में नहीं जा पाए
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में रेलवे की लापवाही एक मामला सामने आया है. रेवले की लापवाही के चलते एक व्यक्ति अपने सास-ससुर के साथ महाकुंभ में स्नान करने के लिए नहीं जा पाया था. दरअसल, मुजफ्फरपुर के गायघाट सुबास केशो निवासी राजन झा अपने सास-ससुर के साथ 27 जनवरी को मुजफ्फरपुर से प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए जाने वाले थे.
उन्होंने महाकुंभ में जाने के ट्रेन की टिकट बुक कराई थी. वो अपने सास-ससुर के साथ ट्रेन पकड़ने स्टेशन गए, लेकिन ट्रेन में चढ़ नहीं पाए. क्योंकि ट्रेन की बोगी का गेट अंदर से बंद थी. उन्होंने इसकी शिकायत रेलवे प्रशासन से की, लेकिन शिकायक के बाद भी रेल प्रशासन ने ट्रेन की बोगी नहीं खुलवाई. इसकी वजह से वो लोग महाकुंभ स्नान के लिए नहीं जा पाए थे.
मुजफ्फरपुर के उपभोक्ता आयोग ने जारी किया नोटिस
इसके बाद पीड़ित ने मानवाधिकार अधिवक्ता एसके झा के जरिये मुजफ्फरपुर के उपभोक्ता आयोग में रेलवे के खिलाफ परिवाद दर्ज कराया और 50 लाख रुपयों मुआवजे का दावा किया. अब इसी मामले पर मुजफ्फरपुर के उपभोक्ता आयोग की ओर से रेलवे के स्टेशन अधीक्षक, स्टेशन मास्टर, डीआरएम सोनपुर रेल मंडल, जीएम ईस्ट सेंट्रल रेलवे, भारतीय रेल के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी को नोटिस जारी किया गया है.
9 जुलाई को होगी मामले की अगली सुनवाई
वहीं अधिवक्ता ने बताया कि अब इस मामले में अगली सुनवाई 9 जुलाई को होगी. आयोग ने इस सुनवाई में सभी पक्षकारों को मौजूद रहने का आदेश दिया है. मुजफ्फरपुर से प्रयागराज तक यात्रियों को समय पर पहुंचाने की पूरी जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन की थी, लेकिन रेवले ऐसा करने में नाकाम रहा. ये महाकुंभ 144 सालों के बाद लगा था. राजन झा और उनके स्वजनों को मौनी अमावस्या का अमृत स्नान करना था, लेकिन रेलवे की लापरवाही से वो लोग नहीं जा पाए थे.
हवाई सफर में हड़कंप, दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
केस वापसी पर कब आएगा आदेश? जानिए आगे की कानूनी प्रक्रिया
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात