शोभायात्रा में ढोल बजाते नजर आए सिंधिया, महावीर जयंती का पर्व धूमधाम के साथ मनाया
भोपाल: मध्य प्रदेश में गुरुवार को महावीर जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। इंदौर समेत प्रदेश के सभी बड़े शहरों और जैन तीर्थ स्थलों पर जुलूस निकाले जा रहे हैं। प्रदेश के पांच प्रमुख जैन तीर्थ स्थलों पर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं। सभी शहरों में दिगंबर और श्वेतांबर समाज ने अलग-अलग रथ यात्रा निकाली है। इंदौर में श्वेतांबर जैन समाज ने सुबह राजवाड़ा से रथ यात्रा निकाली। 108 युवकों ने चांदी का रथ खींचा। यात्रा में पंजाब और कर्नाटक की नृत्य मंडलियां शामिल हुईं। इस दौरान महावीर बाग के पास जाम लग गया।
उज्जैन में श्वेतांबर-दिगंबर समाज की सामूहिक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के लोगों ने भगवान को चांदी की वेदी पर विराजमान कर कंधों पर उठा लिया। शोभायात्रा में महिलाओं ने भगवान का रथ खींचा। भोपाल में लालघाटी स्थित जैन नगर में महावीर जयंती पर जैन समाज ने शोभायात्रा निकाली।
इसमें बच्चे आगे-आगे ढोल-नगाड़े लेकर यात्रा के साथ चल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी में महावीर जयंती पर आयोजित शोभायात्रा में हिस्सा लिया। सिंधिया ने शोभायात्रा के दौरान आरती उतारी और जैन समाज के युवाओं द्वारा बजाया जाने वाला पारंपरिक ढोल भी बजाया।
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
केस वापसी पर कब आएगा आदेश? जानिए आगे की कानूनी प्रक्रिया
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात
राजकोट एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से मुंबई जा रही थी फ्लाइट
युद्ध से बातचीत की ओर बढ़े कदम, ईरान ने हमले रोके, सीजफायर पर जोर
छात्रों पर कार्रवाई को लेकर संसद में हंगामा, गृह मंत्री से इस्तीफे नहीं बल्कि माफी की मांग