दोस्ती का खून: मिर्जापुर में युवक की शराब पिलाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में दो दोस्तों ने अपने ही एक दोस्त की हत्या कर दी. उन्होंने दोस्त की प्रेम प्रसंग के चलते शराब पिलाकर जान ले ली. आरोपी दोस्त मृतक युवक की चचेरी बहन से प्रेम करता था. दोस्त के विरोध करने पर उसके दोस्त ने नाराज होकर पहले अपने दोस्त को बहाने से मेला देखने के लिए बुलाया. फिर वहीं उसके साथ मारपीट करते हुए पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद वह शव को रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक कर फरार हो गए थे. हालांकि पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर आरोपियों को जेल भेज दिया है.
दरअसल मिर्जापुर चुनार थाना क्षेत्र के शिवशंकरी धाम मंदिर के पीछे रेलवे ट्रैक किनारे दो दोस्तों ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी. हत्या की वजह प्रेम प्रसंग थी. मृतक युवक की चचेरी बहन से आरोपी दोस्त प्रेम करता था, लेकिन युवक विरोध करता था. इसी बात से नाराज होकर पहले दोस्त ने उसे मेला देखने के बहाने घर से शिवशंकरी धाम मंदिर के पीछे रेलवे ट्रैक किनारे बुलाया और शराब पिलाई. इसके बाद मारपीट कर सिर पत्थर से कूचल कर हत्या कर दी. पुलिस को गुमराह करने के लिए रेलवे ट्रैक किनारे शव को रखकर फरार हो गए, ताकि पुलिस को लगे यह हत्या नहीं हादसा है. हालांकि पुलिस ने 24 घंटे के अंदर इन्हें गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ में आरोपियों ने हत्या करने की बात कबूल कर ली.
दो दोस्तों ने मिलकर की हत्या
बताया जा रहा है मिर्जापुर चुनार थाना क्षेत्र के शिवाजी पुरम कैलहट के रहने वाले राहुल सिंह, आशीष कुमार सिंह और महेंद्र कुमार सिंह तीनों दोस्त थे. राहुल सिंह की चचेरी बहन से आशीष कुमार सिंह प्यार करता था. राहुल आशीष का विरोध कर रहा था. इसी बात को लेकर आशीष ने महेंद्र के साथ मिलकर राहुल को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया. सोमवार की रात मेला देखने के बहाने रेलवे ट्रैक के पास बुलाया, जहां शराब पिलाकर पत्थर से सिर कुचल कर हत्या कर दी और फरार हो गए.
24 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार
मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने राहुल का शव देखा और मामले की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी. घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा पुलिस बल के साथ मौके पहुंचे. घटना का निरीक्षण कर हत्या का पर्दाफाश करने के लिए टीम की गठन की. पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आशीष कुमार सिंह और महेंद्र कुमार सिंह को चुनार थाना क्षेत्र के शिवशंकरी धाम अंडरपास परसोधा पुल के नीचे से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है.
दोस्त की चचेरी बहन से प्यार
अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ओपी सिंह ने बताया की रेलवे ट्रैक के किनारे चुनार थाना क्षेत्र के शिवशंकरी धाम मंदिर के पास राहुल का शव मिला था. राहुल आशीष कुमार सिंह और महेंद्र कुमार सिंह का दोस्त था. आशीष राहुल की चचेरी बहन से प्रेम करता था. इस बात को लेकर राहुल नाराज था. राहुल को रास्ते से हटाने के लिए महेंद्र के साथ आशीष कुमार सिंह ने राहुल की हत्या कर दी. दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इनके पास से हत्या में इस्तेमाल किए गए पत्थर को भी बरामद कर लिया गया है. अब दोनों को जेल भेजा जाएगा.
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
केस वापसी पर कब आएगा आदेश? जानिए आगे की कानूनी प्रक्रिया
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात
राजकोट एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से मुंबई जा रही थी फ्लाइट
युद्ध से बातचीत की ओर बढ़े कदम, ईरान ने हमले रोके, सीजफायर पर जोर
छात्रों पर कार्रवाई को लेकर संसद में हंगामा, गृह मंत्री से इस्तीफे नहीं बल्कि माफी की मांग