‘अपने ही अस्पताल में ना मिला इलाज’ – पटना में MBBS छात्र की मौत के बाद छात्रों का प्रदर्शन
बिहार के पटना के प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज यानी आईजीआईएमएस में गुरुवार की सुबह छात्रों ने जमकर हंगामा किया. हंगामा कर रहे छात्रों का यह आरोप था कि संस्थान के एक छात्र की सड़क हादसे में हालत गंभीर हो गई थी, जिसके बाद उसे अपने ही संस्थान में बेड नहीं मिला. इलाज में देरी होने के कारण संस्थान के छात्र की जान चली गई.
उल्लेखनीय है कि आईजीआइएमएस की गिनती राजधानी ही नहीं, बल्कि राज्य के प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थानों में होती है. बताया जा रहा है कि गुजरे सात अप्रैल को एमबीबीएस सेकंड ईयर के छात्र अभिनव पांडे पटना के ही हड़ताली मोड़ के पास हुए एक रोड एक्सीडेंट में घायल हो गए थे. उनको लेकर के छात्र इलाज के लिए आईजीआईएमएस पहुंचे थे. छात्रों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने बेड देने से मना कर दिया.
इलाज के दौरान हुई छात्र की मौत
इसके बाद घायल छात्र को एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. अपने साथी की मौत के बाद मेडिकल छात्र नाराज हो गए और उन्होंने संस्थान में हंगामा किया. छात्रों ने संस्थान के डायरेक्टर के ऑफिस का भी घेराव किया. हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में आई और तुरंत मौके पर पहुंची.
छात्रों ने लगाया ये आरोप
एहतियात को देखते हुए बड़ी संख्या में संस्थान में पुलिस बल की तैनाती की गई. साथ ही आला पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. हंगामा कर रहे छात्रों का कहना था कि आईजीआइएमएस पूरी तरह से दलालों के चंगुल में फंस गया है. यहां जरूरतमंद को बेड नहीं मिलता है, लेकिन दलालों के माध्यम से बेड मिल जाता है. छात्रों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग की. स्थानीय प्रशासन पूरी घटना पर नजर बनाए हुए है.
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
केस वापसी पर कब आएगा आदेश? जानिए आगे की कानूनी प्रक्रिया
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात
राजकोट एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से मुंबई जा रही थी फ्लाइट
युद्ध से बातचीत की ओर बढ़े कदम, ईरान ने हमले रोके, सीजफायर पर जोर
छात्रों पर कार्रवाई को लेकर संसद में हंगामा, गृह मंत्री से इस्तीफे नहीं बल्कि माफी की मांग